सवाईमाधोपुर. जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार शाम प्रेम मंदिर सिनेमा में 'एक शाम बेटियों के नाम कवि सम्मेलनÓमें कवियों ने देर रात तक काव्य का रंग जमाया। कवि सम्मेलन का आगाज हाथरस से आई कवियत्री मीरा दीक्षित ने सरस्वती वंदना कर किया। इसके बाद वाह- वाह क्या बात है फेम कवि नवीन पार्थ ने फिल्मी गानों पर पैरोड़ी सुनाकर देश की वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था पर कटाक्ष कर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी, मोडक के गौरस प्रचंड व संजय शुक्ला ने वीर रस की कविता सुनाकर श्रोताओं को देशभक्ति से भावना से ओतप्रोत कर दिया। नैनिताल से आई गौरी मिश्रा ने शृंगार रस के गीतों की प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। इसके अतिरिक्त योगिता चौहान, मोनी देहलवी आदि कवियत्रियों ने भी प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन में काव्य की रसधार देर रात तक बही।
देरी से शुरू हुआ कवि सम्मेलन:
कवि सम्मेलन का निर्धारित समय शाम छह बजे का था। लेकिन श्रोताओं के नहीं आने से शाम साढ़े सात बजे तक कवि सम्मेलन शुरू हो पाया। इसके बाद रात बाहर बजे तक कवियों ने श्रोताओं को काव्य रस का पान कराया।





No comments:
Post a Comment