नई दिल्ली। यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ हो तो आने वाले सप्ताह के दो दिनों में निपटा लें, क्योंकि अगले सप्ताह बुधवार से देशभर के सभी बैंक लगातार पांच दिनों तक बंद रहेंगे। इसका कारण बुधवार से दिवाली के त्योहार शुरू हो जाएगा। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भैयादूज के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। एेसे में सप्ताह की शुरुआत में केवल दो दिन बैंकों में कार्य रहेगा। इसलिए अपने सभी जरूरी कार्य सप्ताह के पहले दो दिनों में ही निपटा लें, नहीं तो आपको अगले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा।
7 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे बैंक
अगले सप्ताह देशभर के सभी बैंक 7 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। सात नवंबर को दिवाली के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इससे अगले दिन यानी 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। इस कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। इससे अगले दिन यानी 9 नवंबर शुक्रवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इससे अगले दिन यानी 10 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होगा। इस कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। इससे अगले दिन 11 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक की छुट्टियों में बदलाव हो सकता है। इसलिए बैंक जाने से पहले जानकारी जरूर ले लें।
हो सकती है नकदी की किल्लत
अगले सप्ताह देश के सभी बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। इस कारण नकदी की किल्लत भी हो सकती है। इस कारण यह है कि बैंकों में कार्य की वजह से लोग लेन-देन नहीं कर पाएंगे। इस कारण लेन-देन का सारा बोझ एटीएम पर आ जाएगा। चूंकि अगले सप्ताह दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे तीन बड़े त्योहार हैं, एेेसे में लोगों को अधिक नकदी की जरूरत पड़ेगी। यदि लोगों ने शुरुआती समय में ही एटीएम से अधिक निकासी कर ली तो अन्य दिनों में नकदी की किल्लत हो जाएगी।





No comments:
Post a Comment