Breaking News
recent

हड़ताल से अटकी विकास की गाड़ी, थमे बसों के पहिए

दौसा. जिले में ग्राम पंचायतों में पंचायतराजकर्मियों, रोडवेजकर्मियों, राजस्वकर्मियों, मंत्रालयिककर्मियों की हड़ताल को कई दिन हो गए हैं।इससे लोगों की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हड़ताल से ग्राम पंचायतों केे विकास कार्यों पर ग्रहण लगता जा रहा है। रोडवेज बस जाम होने से सवारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हड़ताल से न केवल विकास कार्य ठप हो रहे हैं, बल्कि की लोगों के रोजगार पर भी बन आई है।

 


ग्रामीण विकास कार्य ठप


ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों से लेकर विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर है। इससे गांवों का विकास तो ठप ही है साथ ही न ग्राम पंचायतों को भुगतान हो रहा है और न ही मनरेगा मजूदरों को भुगतान मिल रहा है। सरपंच हरिकिशन मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं हो रहा है। भुगतान अटका पड़ा है।

 

 

सवारियों की बढ़ती जा रही है परेशानी


रोडवेज की हड़ताल से रोडवेज बस स्टैण्ड सूने पड़े हंै। इससे सवारियों को प्राइवेट वाहनों में जाना पड़ रहा है। प्राइवेट वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हंै। जीपें ऊपर-नीचे भर कर जा रही हैं। इससे हादसों की सम्भावना बढ़ती जा रही है।

 


कार्यालयों में नहीं हो रहा कोई काम


मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में कोई काम नहीं हो रहा है। विभागों में फाइलें कई दिनों से जस की तस पड़ी है। लिपिकों की हड़ताल से अधिकारी भी कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को कार्यालयों में चक्कर काट कर बैरंग लौटना पड़ रहा है।

 


राजस्व कार्य भी पटरी से उतरा
राजस्वकर्मियों की हड़लाल में पटवारी से लेकर कई अधिकारी अवकाश पर है। गांव में भूमि सम्बन्धि कोई काम नहीं हो रहे हैं। लोगों को जमाबंदी पर हस्ताक्षर कराने या फिर जाति व मूल निवास प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।

 


अब तो एएनएम भी उतर आई


स्वास्थ्य विभाग में भी एएनएम ने भी सोमवार को आंदोलन की घोषणा कर दी। ऐसे में तो ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य महकमा रामभरोसे हो जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.