Breaking News
recent

कैमरे चुराते चोर खुद हुए कैमरे में कैद

सवाईमाधोपुर/खण्डार. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान की खण्डार रेंज में बाघ की निगरानी के लिए लगाए गए फोटो ट्रैप कैमरे ही चोर चुरा कर ले गए। कैमरों की चोरी करने गए चोर खुद ही कैमरों में कैद हो गए। दरअसल चोरी के दौरान पास ही लगे एक अन्य कैमरे में चोरो की तस्वीरें कैद हुई हैं। अब वन विभाग कैमरों में कैद हुई तस्वीरों के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गया है।

गिलाई सागर के पास से चुराया कैमरा

खण्डार रेंज के गिलाई सागर वन क्षेत्र के पास शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने बाघ की निगरानी के लिए कैमरे लगाए थे। इसे चोरों ने शनिवार को चोरी कर लिया।
वन विभाग ने दर्ज कराई
रिपोर्ट : वन अधिकारियों ने बताया कि सुबह बाघ की ट्रैकिंग के दौरान एक कैमरा कम मिला। अन्य कैमरों की जांच करने के बाद दूसरी ओर लगे एक कैमरे में कैमरा चोरी करते हुए चोरों की फोटो ट्रैप हुए है। इस संबंध में खण्डार थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
पूर्व में भी हो चुके हैं चोरी : रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में कैमरों के चोरी होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। २०१७ में ही रणथम्भौर की आरओपीटी रेंज से जंगल में लगाए गए कैमरे चोरी हो गए थे।

&वन विभाग की ओर से कैमरा चोरी की रिपोर्ट दी गई है। इस संबंध में फोटो भी उपलब्ध कराए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।
रोहित चावला, थानाधिकारी, खण्डार।
& दूसरी ओर लगे कैमरे को खंगालने पर उसमें चोरों के फोटो ट्रैप हुए हैं। इस संबंध में खण्डार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोटो पुलिस को दे दी है।
मोहनलाल गर्ग, रेंजर, खण्डार।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.