Breaking News
recent

कांग्रेस चारभुजा में किसान सम्मेलन से करेगी शक्ति प्रदर्शन

चारभुजा. मेवाड़ के कद्दावर नेता व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कस्बे में कांग्रेस का किसान सम्मेलन एवं महारैली रविवार को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
सम्मेलन को लेकर यहां मोराणा में 36 गुणा 24 स्वायर फीट का सभा पाण्डाल एवं मंच बनाया गया है। सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी डॉ. जोशी सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। साथ ही जरूरी निर्देश प्रदान कर अंतिम रूप दिया गया। वहीं, जिले की 7 तहसीलों के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरा दम-खम लगाया जा रहा है। बताया कि सभा स्थल पर बने पाण्डाल में करीब पैंतीस हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके साथ ही सभा स्थल पर पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गई है। जबकि, यातायात एवं कानून व्यवस्था के लिए 284 जवानों को तैनात किया जाएगा। डॉ. जोशी ने पाण्डाल में व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने माहेश्वरी सेवा सदन, चारभुजा मंदिर में दर्शन का रास्ता व चारभुजा मंदिर दर्शन के बाद सभा स्थल तक पहुंचने तक के मार्ग का अवलोकन भी किया। सभा स्थल पर पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार, पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र वैष्णव, हरिसिंह राठौड़, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष युवराज सिंह चौहान, पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, नाथूलाल विरावत, पूर्व प्रधान सूरतसिंह दसाणा, कुम्भलगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश सुथार, कालुलाल गुर्जर, डालचन्द, सुन्दरलाल कुमावत, दिलीपसिंह राव, धर्मचन्द गुर्जर मौजूद थे।

किसान सम्मेलन को लेकर कई हस्तियां मैदान में, करेंगी शक्ति प्रदर्शन
कुंभलगढ़. चारभुजा में रविवार को होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर शक्ति प्रर्दशन के लिए राजसमंद जिले की चारों विधानसभा के कई दावेदार एक दिन पूर्व अपना-अपना जुगाड़ बिठाते नजर आए।
इसमें मुख्य रूप से कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से दावेदारी कर रहे उदयपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, आमेट के आईडाणा से दिलीपसिंह राव एवं जालौर निवासी प्रदेश महासचिव खादी एवं ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ नरङ्क्षसग पढिय़ार शामिल थे। हालंाकि, सत्यनारायण देवपुरा भी दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन वे शक्ति प्रदर्शन वाले मामले में नहीं दिखाई दिए। जबकी, पूर्व विधायक गणेशङ्क्षसह परमार अपने टिकट के लिए पूर्ण आश्वस्त दिखाई दे रहे थे, जिनको कार्यक्रम की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
रास्ते को लेकर बना रहा असमंजस
कार्यक्रम में आने वाले आला नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन एवं स्वागत करने को लेकर गोमती से चारभुजा तक जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर स्वागत की तैयारियां की गई है। लेकिन, आयोजकों एवं दावेदारों के बीच आपसी तालमेल नहीं होने से यह पता नहीं चल पा रहा है कि नेताओं को पड़ासली के बाद कौन से मार्ग से चारभुजा पहुंचाया जाएगा? क्योंकि यदि कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार शक्ति प्रदर्शन को फेल करने के लिए नेताओं को पड़ासली से सीधे चारभुजा कार्यक्रम स्थल तक ले जाएं तो गोमती से चारभुजा वाले मार्ग की तैयारियां धरी की धरी रह जाएगी। हालांकी, पड़ासली से सीधे चारभुजा जाने वाला मार्ग कच्चा एवं बेहद खराब है।
ब्लॉक अध्यक्ष ने ली बैठक
किसान महासम्मेलन को लेकर कुंभलगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश सुथार ने स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं की बैठक लेकर उनसे सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

साइकिल यात्रा से संदेश
नाथद्वारा. कांग्रेस के किसान सम्मेलन को लेकर नाथद्वारा से साइकिल यात्री रवाना हुए, जिन्हें जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने स्वयं साइकिल चलाकर रवाना किया ।
पर्यावरण को बचाने एवं किसान एवं आम वर्ग की सरकार बनाने के लिए निकाली गई यह साइकिल रैली मंदिर परिक्रमा करते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर बागोल, कुंठवा, शिशोदा से रात्रि को चारभुजा पहुंचेगी। रैली रवाना करने के दौरान युवा नेता अजय गुर्जर, जिला महामंत्री देवेन्द्र वैष्णव, मीडिया सेल संयोजक मयंक भंडारी, कमलेश पालीवाल उपस्थित थे।

साइकिल यात्रा से संदेश
नाथद्वारा. कांग्रेस के किसान सम्मेलन को लेकर नाथद्वारा से साइकिल यात्री रवाना हुए, जिन्हें जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने स्वयं साइकिल चलाकर रवाना किया ।
पर्यावरण को बचाने एवं किसान एवं आम वर्ग की सरकार बनाने के लिए निकाली गई यह साइकिल रैली मंदिर परिक्रमा करते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर बागोल, कुंठवा, शिशोदा से रात्रि को चारभुजा पहुंचेगी। रैली रवाना करने के दौरान युवा नेता अजय गुर्जर, जिला महामंत्री देवेन्द्र वैष्णव, मीडिया सेल संयोजक मयंक भंडारी, कमलेश पालीवाल उपस्थित थे।

congres farmers confrence

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.