Breaking News
recent

बदला निकालने के लिए स्कूली छात्र के साथ किया ऐसा की पुलिस की फूली सांसे

चिड़ावा. झुंझुनूं जिले के कस्बा चिड़ावा में स्टेशन रोड पर सोमवार को दिन-दहाड़े कार सवार बदमाशों ने स्कूली छात्र का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने छात्र के साथ चलती कार में मारपीट की। पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने छात्र को बीच रास्ते में छोड़ दिया। भागते समय आरोपियों की कार भी पलट गई। जिससे कार सवार दो बदमाशों को हल्की चोट लगी। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पुछताछ में रिश्तेदार से पैर पर बाइक चढ़ा देने को लेकर हुई रंजिश सामने आई है।

डीएसपी प्रतापमल केडिया ने भी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मामले के अनुसार शहर के वार्ड 23 निवासी रघुवीर का पुत्र प्रदीपकुमार सोमवार अपराह्न तीन बजे स्टेशन रोड पर निजी स्कूल से पढ़कर घर आ रहा था। स्कूल से महज कुछ ही दूरी पर रोड पर कार खड़ी थी। जैसे ही छात्र प्रदीप कार के पास पहुंचा तो दो युवक बाहर आए। उक्त युवकों ने कहा कि तुम ने ही विकास के पैर पर बाइक चढ़ाईथी क्या।

जिस पर छात्र ने ऐसी कोई बात होने से इनकार किया तो कार सवार बदमाशों ने उसे पकड़ कर कार में डाल लिया। स्कूली बच्चों ने संस्था निदेशक को मामले से अवगत करवाया। जिस पर निदेशक ने पुलिस को इतला दी। इस पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा शुरू किया। सेही रोड पर पुलिस को देखकर आरोपितों ने छात्र को छोड़ दिया और स्वयं कार में सवार होकर भाग गए। पीछा करने पर आरोपितों की कार पलट गई। पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदीप की मां ने पांच युवकों के खिलाफ पुत्र का अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि लक्की पुत्र सुमेरसिंह, अजय पुत्र चंदगीराम, संदीप पुत्र बाबूलाल निवासी सुलताना का बास, नितेश निवासी श्योपुरा, मानसिंह पुत्र केशरदेव किढ़वाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उक्त मामले में पुलिस ने संदीप, अजय व लक्की को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

यह माना जा रहा है मामला
पुलिस पूछताछ में अपहर्ताओं ने बताया कि उनके किसी रिश्तेदार का बच्चा विकास भी उसी निजी स्कूल में दसवीं में पढ़ता है। जिसमें प्रदीप अध्ययनरत है। कुछ दिन पहले किसी बाइक चालक ने विकास के पैर पर बाइक चढ़ा दी। इस मामले को लेकर पांचों युवकों ने प्रदीप पर शक करते हुए उसे उठा लिया। छात्र प्रदीप ने बताया कि पांचों युवक उससे मारपीट कर बाइक चढ़ाने की बात पूछ रहे थे मगर उसे मामले का पता ही नहीं था।

छात्र के अपहरण से हड़कंप
ृृ12वीं कक्षा के छात्र प्रदीप के अपहरण की खबर पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने युवकों के हरियाणा भागने की आशंका के चलते सूरजगढ़, बुहाना थाना क्षेत्र में भी नाकाबंदी करवाई। मगर युवक वारदात स्थल से महज दो किमी की दूरी पर ही पुलिस के हाथ आ गए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.