Breaking News
recent

सावधान! यहां सक्रिय है मोबाइल लूट गैंग

जोधपुर. सदर बाजार थानान्तर्गत नई सडक़ पर गुरुवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो युवक राह चलते युवती के हाथ से मोबाइल लूट कर भाग निकले, लेकिन नाकाबंदी के दौरान वारदात के कुछ देर बाद मथुरादास माथुर अस्पताल के पास दोनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि सांगरिया फांटा निवासी सरोज (19) पुत्री गोपाल पटेल शाम को पैदल नई सडक़ चौराहे से घंटाघर की तरफ जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके पास आए और हाथ में पकड़ा मोबाइल लूटकर भाग निकले। युवती ने पुलिस को सूचना दी। शहरभर में नाकाबंदी कराई गई। इस बीच, शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने मथुरादास माथुर अस्पताल के पास मोटरसाइकिल सवार बासनी हड्डी मिल निवासी अशोक कुमार पुत्र तुलसीराम भील व जीतू पुत्र प्रताप भील को पकडक़र सदर बाजार थाना पुलिस के सुपुर्द किया। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
------

राह चलते छात्र से बाइक सवार दो लुटेरों ने मोबाइल लूटा

शहर की पॉश कॉलोनी में शुमार शास्त्रीनगर में सर्किल जाने वाली रोड पर अग्रसेन पार्क के पास मोटरसाइकिल सवार दो जनों ने राह चलते छात्र से मोबाइल लूट लिया। लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस के अनुसार मूलत: झुंझुनूं में बिसाऊ थानान्तर्गत सिरियासर खुर्द हाल शास्त्रीनगर निवासी ऋषिकेश जांगिड़ (19) पुत्र कमल कुमार क्षेत्र में ही लॉ कोचिंग सेंटर का छात्र है। गत मंगलवार को वह पैदल ही अग्रसेन पार्क से पास पैदल जा रहा था। उसके हाथ में कीमती मोबाइल था। तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके पास आए और झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। छात्र चिल्लाने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल सवार दोनों लुटेरे भाग निकले। पीडि़त छात्र थाने में पहुंचा और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने बुधवार को चोरी का मामला दर्ज किया है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.