जैसलमेर। सीमावर्ती जिले जैसलमेर में रहवासी क्षेत्र में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में स्थित भाटिया भवन के पास बंद बाड़े में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक तेज उड़ते हुए आज को देखकर आसपास के के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने समय रहते दमकल को सूचित किया और दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों से लगी अभी तक इस बारे में पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी होगी। गनीमत यह रही कि आग बढ़ कर पड़ोस के घरों तक नहीं पहुंची, अन्यथा पड़ोस के मकानों को भी खतरा हो सकता था। क्योंकि यह बाड़ा रहवासी क्षेत्र में आता था और यदि आग लगातार तेजी से फैलती तो आसपास के क्षेत्र में भी भारी नुकसान हो सकता था। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आग को बुझा लिया गया।





No comments:
Post a Comment