Breaking News
recent

दुर्गा पूजा कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श

लाठी. विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय राउमावि सभागार में जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा कार्यक्रम व शोभायात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सुपुर्द कर अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया। बैठक में बजरंग दल की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें पवन पालीवाल को खण्ड संयोजक, विक्रम दर्जी को गौरक्षा प्रमुख, अशोक सैन को सत्संग प्रमुख, भोमराज देवड़ा को अखाड़ा प्रमुख नियुक्त किया गया। इस मौके पर मनीष पंवार, प्रीतेश देवड़ा, आशीष देवड़ा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ओवरलोड ट्रक जब्त, शराब पीकर कार चलाते एक गिरफ्तार
लाठी. पुलिस ने शनिवार की रात्रि में नाकाबंदी कर अवैध, ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाइ की। थानाधिकारी राजूराम सीरवी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा के निर्देशानुसार श्निवार की रात्रि में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ओवरलोड निकल रहे ट्रक को रुकवाकर जांच की, तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिला। जिस पर ट्रक को जब्त किया गया। इसी प्रकार पोकरण से जैसलमेर की तरफ जा रही एक कार को रुकवाकर जांच की, तो चालक शराब के नशे में धुत्त पाया गया। जिस पर चालक चौपासनी निवासी प्रेम परिहार पुत्र रामपाल माली को गिरफ्तार कर कार जब्त की गई।

कीटनाशक पीने से तीन की तबीयत बिगड़ी
मोहनगढ़. मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में कीटनाषक पीने की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में तीन जनों ने कीटनाषक पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर उपचार के लिए लेकर आए। जहां पर चिकित्साकर्मियों द्वारा उपचार किया गया। सभी के स्वास्थ्य में अब सुधार है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र्र प्रभारी अधिकारी डॉ. केआर पंवार ने बताया कि दमाराम (43) पुत्र हरदासराम निवासी नाचना ने कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे उपचार के लिए मोहनगढ़ के अस्पताल लेकर आए। इसी प्रकार नरेश (15) पुत्र गोविन्दाराम निवासी 9 बीडी जवाहर नगर ने घर पर रखा कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन शनिवार की रात्रि में ही अस्पताल लेकर आए। उधर, अमरजीत कौर (24) पत्नी बलजिन्दसिंह निवासी सादा माइनर की 171 आरडी ने घर पर रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन देर रात्रि को उसे अस्पताल लेकर आए। तीनों मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार बताा जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.