Breaking News
recent

ऐसी क्या बात हो गई जो सभी विरोध करने लग गए, जानिए खबर में

पाली। चुनावी माहौल में लोगों को खुश करने के चक्कर मेंं आनन-फानन में हो रहे निर्माण कार्यों में बरती जा रही ढिलाई को लेकर बोमादड़ा के ग्रामीणों ने विरोध जताया। दरअसल, इन दिनों पाली के 72 फीट बालाजी से लेकर बोमादड़ा तक सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है। आनन-फानन में बनाई जा रही इस सडक़ में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने कार्य रुकवाकर विरोध जताया।

ग्रामीणों का कहना था कि सडक़ निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और सडक़ नियमानुसार नहीं बन रही है। ग्रामीणों का कहना था कि ल बे अरसे के बाद तो सडक़ बन रही है, वह ाी घटिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पीडब्लूडी के अधिकारियों को बुलाया। पीडब्लूडी के अधिकारी धर्मवीरसिंह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सडक़ सही नहीं बनी तो वे आगे ाी विरोध करेंगे। हालांकि, अधिकारी ने ठेकेदार को नियमों के तहत सडक़ निर्माण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बोमादड़ा सरपंच दिनेश मीणा, बानियावास सरपंच और पड़ासला के ग्रामीण मौजूद रहे।

इनकी जुबानी
सडक़ का निर्माण नियमानुसार नहीं हो रहा था। दोपहर में काम रुकवा दिया था। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर काम शुरू करने की सहमति दी। -दिनेश मीणा, सरपंच बोमादड़ा

गांव की सडक़ बहुत समय से टूटी पड़ी थी। अब काम शुरू हुआ, लेकिन वह ाी सही नहीं बन रही। कहीं लेवल सही नहीं है तो कहीं पर उबड़ ााबड़ बन रही। इससे ग्रामीणों में रोष है। -कल्याण सिंह, बोमादड़ा

सोलर एनर्जी एवं टेक्सटाइल डिजाइनिंग में मांगे आवेदन
पाली। दीनदयाल अंत्योदय योजना में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नि:शुल्क सोलर इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन टे्रड एवं टैक्सटाइल डिजाइनिंग में प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये प्रशिक्षण 42 दिन तक दिया जाएगा। इसमें प्रशिक्षणार्थियों को पारंगत किया जाएगा। एनयूएलएम जिला प्रबंधक देवेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि 18 से 35 साल आयु वर्ग के पाली नगर परिषद सीमा क्षेत्र एवं पाली जिले की आठों नगर निकायों के युवक (शहरी बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अंत्योदय में चयनित आस्था कार्डधारी व अन्य शहरी गरीब परिवार) जिनकी वार्षिक आय तीन लाख तक है, वे आवेदन कर सकते हैं। इसमें आइटीआइ एवं डिप्लोमाधारी को प्राथमिकता दी जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.