झुंझुनूं. आचार संहिता की घोषणा होने के कारण नेता उद्घाटन, लोकार्पण नहीं कर सकते हैं। ऐसे में झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ व पिलानी में गणमान्य लोगों ने ही शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण कर दिया।
सूरजगढ़ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत जाखोद के गांव राजवीरपुरा में रविवार को शहीद ईश्वर सिंह भाटिया की मूर्ति अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पार्षद सोमवीर लाम्बा थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाम्बा ने कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। शहीदों की शहादत को सलाम करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लाम्बा ने शहीदों को देवता तुल्य बताते हुए शहीदों की गौरव गाथाओं से आमजन से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया।
इस दौरान शहीद की वीरांगना शकुन्तला देवी का अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। कार्यक्रम को सुरेन्द्र कुमार भाटिया, रतन लाल जाखोदिया, कैप्टन रोहिताश, पसस. सुरेश कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र भाटिया ने किया। इस मौके पर तेजपाल भाटिया, संजय भाटिया, रोहताश शर्मा, ठेकेदार रणजीत शेखावत, रामकुमार बिजारणिया, फोजी अमरसिंह, हेतराम भाटिया, सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद थे। अन्त में मिठाई वितरित की गई।
पिलानी. क्षेत्र के गांव रायला में शहीद चंदगीराम कालीरावणा की प्रतिमा का अनावरण रविवार को हुआ। प्रतिमा अनावरण समारोह में बिरला शिक्षण के जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल शोकत अली मुख्य अतिथि थे। प्रभा कंवर ने अध्यक्षता की।
कर्नल अवतार सिंह, सरोज मान सिंह, हिन्दू क्रांति सेना जिला अध्यक्ष विकास शर्मा डूमोली, संदीप पारीक तथा ब्रह्मोस मिसाईल प्रोजेक्ट डुलानियां के सलीम जावेद विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण करते हुए शहीदों की शहादत से देश को सुरक्षित बताया।
इससे पहले कार्यक्रम में शहीद परिवार के सुरेश कुमार, जयवीर, रामवीर, बलबीर सिंह कालीरावणा ने अतिथियों का स्वागत किया गया। नितेन्द्र पाठक ने संचालन किया। कार्यक्रम में भगवानाराम कालीरावणा, किशन लाल भोमिया, पूर्व सरपंच सत्यवीर झाझडिय़ा, ताराचंद बांगड़वा, हीरालाल, मानसिंह श्योराण, सुभाष चन्द्र पूनियां, नरोत्तम रूंथला आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment