Breaking News
recent

बिल्डिंग बायलॉज: घर-घर जाकर मांगा समर्थन, माउंट बंद का आह्वान

माउंट आबू बिल्डिंग बायलॉज की स्वीकृत नहीं होने से लोगों की परेशानी को देखते हुए आबू संघर्ष समिति ने 3 अक्टूबर से माउंट आबू बंद का आह्वान किया गया है। इसको लेकर सोमवार को समिति सदस्यों ने अचलगढ़, ओरिया, गुरु शिखर, सालगांव, देलवाड़ा व शहर के विभिन्न स्थानों में जनसम्पर्क कर बंद में सहयोग मांगा है। समिति की ओर से बंद को लेकर तैयारियां की जा रही है। समिति अध्यक्ष सुनील आचार्य ने बताया कि बिल्डिंग बायलॉज स्वीकृत न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिल्ंिडग बायलॉज स्वीकृत कराने की मांग को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन बायलॉज स्वीकृत नहीं किया गया। ऐसे में माउंट आबू अनिश्चितकालीन बंद रखने का आह्वान गया।

जनहित में नियम लागू करें- रतन देवासी
पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने कहा कि प्रदेश सरकार को आमजन के हितों को देखते हुए जल्द बिल्डिंग बायलॉज लागू करना चाहिए। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। देवासी ने बताया कि इतने लम्बे समय से आम व्यक्ति अपने आशियाने को लेकर परेशानी उठा रहा है। 25 वर्ष के अधिक समय से किसी न किसी कानूनन रोक ने आमजन को अपने अधिकारों से वंचित रखा है। अब समय आ गया है कि इन परेशानी से लोगो को मुक्ति मिलेगी। देवासी ने कहा कि कि राज्य सरकार को संशोधन सम्बंधित विषय का निराकरण कर जल्द बायलॉज को लागू करना चाहिए। अब राज्य सरकार की देरी आमजन के मन मे कई प्रश्न पैदा कर रही है। आबूवासी अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए शहर बन्द तक करने को तैयार हो गए हैं। देवासी ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि, सत्ताधारी नेता भी अपनी अहम की लड़ाई को छोड़ सरकार से जनहित के निर्णय जल्द कराएं।

पत्नी साथ नहीं चली तो विषाक्त खाया, मौत
आबूरोड. शहर के जूनी खराड़ी में एक युवक ने पत्नी के साथ घर नहीं चलने पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर सिरोही अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार धानपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी जयप्रकाश (40) पुत्र रामदयाल सैनी ने अस्पताल में बयान दिया कि उसकी पत्नी उषा देवी घर से आबूरोड जूनी खराड़ी स्थित अपने पीहर आ गई थी। वह सोमवार को उसे लेने आया। लेकिन पत्नी से साथ चलने से इनकार कर दिया। जिस पर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया।

कल बिजली बंद रहेगी
आबूरोड. डिस्कॉम की ओर से दीपावली पूर्व मरम्मत व रखरखाव कार्य के चलते बुधवार सुबह साढ़े आठ से साढ़े ग्यारह बजे तक शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जेईएन प्रशांत गोयल के अनुसार गुजराती समाज, पारसी चाल, सिंधी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, ब्राह्मण कॉलोनी, केसरगंज, नयाखेड़ा, मुख्य बाजार, आबकारी, जूनी खराड़ी व ईदगाह क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.