Breaking News
recent

राजस्व कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन,लगाए सरकार विरोधी नारे

चूरू.

राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने बुधवार को सामुहिक कार्य बहिष्कार कर दिया।
कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर संघ की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अप्रेल २०१८ को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समझौता वार्ता को आज तक लागू नहीं किया गया। उक्त कर्मचारी अब पांच अक्टूबर तक अवकाश पर रहेंगे। इस मौके पर सुरेन्द्र प्रजापत, हरकेश कुमार, घनश्याम, धर्मपाल महर्षि, नरेन्द्र सहारण आदि मौजूद थे।

 

अनिश्चितकालीन अनशन आज से

चूरू. राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला शाखा की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार से कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन व धरना दिया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास पूनिया ने बताया कि अनशन पर परिषद के तीनों घटक आरआरडीएस, पीईओ व वीडीओ बैठेंगे। उन्होने इस संबंध मे बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के जिला मंत्री आनंद शर्मा, रणजीत स्वामी व दशरथ यादव भी
मौजूद थे।

 

राजस्व कार्मिक सामूहिक अवकाश पर

सरदारशहर. राजस्थान पटवार संघ एवं कानूनगों संघ के प्रांतीय आह्वान पर राज्य सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश चले गए। इससे तहसील कार्यालय का कार्य ठप हो गया है। राजस्व कार्मिक, भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस अवसर पर कानूनगो संघ के अध्यक्ष भवरू खां, पटवार संघ के जिलाध्यक्ष मनफूलसिंह सारण, तहसील अध्यक्ष दौलतराम जांगिड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा तहसील कार्यालय में धरना दिया। प्रहलादराय पारीक, ओमप्रकाश स्वामी, रजीराम, बिरमा, बबलू पटवारी, भैराराम सारण, महेन्द्र सारण, रामस्वरूप, संदीप, शुभाष पटवारी, अशोक कुमार आदि धरने पर बैठे।

 

 

 

 

 

अवकाश लेकर किया प्रदर्शन
सुजानगढ़. राजस्थान सेवा परिषद के बैनर तले पटवारी, भू-अभिलेख निरीक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। पटवार संघ के जिलामंत्री कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि प्रदर्शन के बाद कानूनगो संघ के अध्यक्ष शिवकुमार सूंठवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में विनोद शर्मा, भींवाराम कीलका, मोहनलाल, शकुंतला, विमला चौधरी आदि शामिल थे।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.