Breaking News
recent

शेखाजी जैसे महापुरूषों ने राजपूत समाज की आन बान शान को दिलाई पहचान

उदयपुरवाटी. झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में महाराव शेखा संस्थान के तत्वावधान में भैरूघाट में स्थित इन्द्रपुरा हेरिटेज रिसोर्ट महाराव शेखा जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में राजपूत समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं व वरिष्ठ जनोंं का सम्मान किया गया। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि अमेठी के महाराजा व राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह थे। विशिष्ट अतिथि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह, महाराव शेखा संस्थान अध्यक्ष कैप्टन छोटू सिंह शेखावत, पूर्व कुलपति डॉ. लोकेश शेखावत, विरपाल सिंह शेखावत गुढागौडज़ी थे।

समारोह की अध्यक्षता पैंतालीसा राजपूत समाज अध्यक्ष हरनाथ सिंह शेखावत ने की। कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा ने समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराव शेखाजी का जीवन परिचय देते हुए उदयपुरवाटी में जर्जर अवस्था में स्थित उदयपुरवाटी के संस्थापक टोडरमल महल के जीर्णोधार करने व बागोरा में सैकड़ों की संख्या में शहीद हुए राजपूत सरदारों के सम्मान में शहीद स्मारक का निर्माण करवाने की बात कही।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह अमेठी ने कहा कि महाराव शेखाजी जैसे महापुरूषों ने राजपूत समाज की आन बान शान को पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी। उसी मान व सम्मान को बनाए रखने के लिए संगठीत होने के साथ जागरूक रहने की आवश्यकता है। संगठित व जागरूक रहने पर राजपूत मान सम्मान के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा पाएगा।

गुढ़ागौडज़ी. कस्बे में शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखाजी की जयंती झुंझार पोल में मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी थे। अध्यक्षता सांवतसिंह ने की। विशिष्ट अतिथि एमडी चोपदार, इब्राहीम पठान, उदयपुरवाटी प्रधान सविता खरबास, गुढ़ागौडज़ी सरपंच रणवीर गुर्जर, संजय नेहरा, शीशराम खटाणा, घासीराम सैनी, सदा कंवर सिंगनोर तथा शंकर सिंह थे। मुख्य वक्ता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी व पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा ने राव शेखा के जीवन पर प्रकाश डाला ।

खेतड़ी. नवयुवक मण्डल ढाणी बाढान के तत्वावधान में हनुमान मन्दिर में जयंती आशुसिंह शेखावत की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यवक्ता तनुज सिंह शेखावत ने विस्तार से महाराव शेखा के जीवन पर प्रकाश डाला।

नवलगढ़. गांव झाझड़ में राव शेखा मूर्ति स्थल पर महाराव शेखा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केप्टन नरपतसिंह झाझड़ ने की। मुख्य वक्ता केप्टन दीप सिंह गोठड़ा, मनोहर सिंह जाखल, करणी सिंह गिरावड़ी, भरत सिंह, रतनसिंह झाझड़, विक्रम सिंह जाखल, किशोर सिंह सांगासी थे।

पिलानी. कस्बे के गणेश कॉलोनी स्थित शार्दूल छात्रावास में हुए कार्यक्रम मेें सुरेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि थे। अनूप सिंह छापड़ा ने अध्यक्षता की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.