Breaking News
recent

एकजुटता से ही सामाजिक उत्थान संभव

चिड़ावा. चौधरी कॉलोनी में चौधरी चरण सिंह विकास समिति की ओर से रविवार को जाट समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद थे।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान की पहली सीढ़ी एकजुटता है, क्योंकि एकजुट समाज ही हर क्षेत्र में प्रगति कर सकता है। देश के लिए खेल के क्षेत्र में पदक हासिल करने में हमारा समाज सबसे आगे है जो गौरव की बात है। उन्होंने समाज हित के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने युवाओं से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने की
अपील की।
अध्यक्षता समाजसेवी रामजीलाल धनखड़ ने की। विशिष्ट अतिथि सत्यदेव दडिय़ा, पूर्व एडीएम चन्दगीराम झाझडिय़ा, जयसिंह मांठ, शिवकरण जानू, पृथ्वी सिंह राव, शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक शीशराम राव, बीकानेर वेटनरी कॉलेज के डॉ. राजेश नेहरा, सर्जन डॉ.नरेन्द्रसिंह गिल व नरेंद्र
पूनिया थे। वक्ताओं ने समाज उत्थान के लिए एकजुटता को जरूरी बताया।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की प्रगति उसके परिवार व समाज पर भी बहुत निर्भर करती है। इसलिए बच्चों को सुविधाएं प्रदान करें ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। कार्यक्रम में जाट समाज की 201 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें आईएएस, आरएएस, व्याख्याता, डॉक्टर, वैज्ञानिक आदि पदों पर चयनित व शिक्षा, खेल, आईआईटी आदि में अव्वल रहने वाले
शामिल थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाराजा सूरजमल, वीर तेजाजी व चौधरी चरण सिंह की फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। संचालन शारीरिक शिक्षक सत्यवीर सिंह झाझडिय़ा, जयसिंह धनखड़ व राजवीर सांगवान ने किया। समिति के अध्यक्ष रामेश्वरलाल मील, कोषाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा, सचिव उत्तम पूनिया, रणवीर थालौर, डॉ.राजेंद्र सिंह लमोरिया, सुनील पचार, सुरेंद्र सिंह राव, नाहर सिंह थालौर, मुकेश गढ़वाल, अनिल नेहरा, सरपंच नरेंद्र चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार राव, पार्षद रजनीकांत मान, विकास भालोठिया आदि ने अतिथियों का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान बजरंग नेहरा, जयनारायण बेदवाल, उम्मेद बराला, विजय धत्तरवाल, पूर्व एडीईओ गुलझारीलाल जानू, विनोद गोदारा, सतवीर चौधरी, जयदेव खरडिय़ा, अमर सिंह पूनिया, मदन डारा, जयसिंह पायल, पूर्व पार्षद सुरेश भूकर, रामसिंह चारावास, बहादुर सिंह, राजेश सोमरा, संजय पायल, मोहन चौधरी, धर्मपाल मिठारवाल, कुलदीप कुल्हरी कुल्हार, बिल्लू मुरादपुरिया, विजय डांगी, सुबेदार महावीर लमोरिया, वीरसिंह डांगी, आदि उपस्थित थे। वीर सावरकर शिक्षण संस्थान व ब्लूम डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने सहयोग किया।

दानदाताओं ने दिए 14 लाख रुपए


जाट समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में कई दानदाताओं ने जाट भवन बनाने के लिए समिति को दान किया। जिसमें दानदाताओं से 14 लाख रुपए से अधिक की राशि एकत्र की गई। समारोह में व्यवसायी प्रमोद खेदड़ ने एक लाख 60 हजार, पूर्व एडीईओ गुलझारीलाल जानू ने एक लाख 11 हजार, सत्यदेव दडिया, डॉ.महेंद्र सिंह नेहरा, शिवकरण जानू, सुरेश भालोठिया, रामजीलाल धनखड़, अनिल नेहरा, रामेश्वर मील, शेरसिंह गढ़वाल, सुनील पचार, रणवीर थालौर, अमर सिंह पूनिया, एडवोकेट धर्मपाल सिंह ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.