दौसा . राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड का 63 वां मण्डल परिषद अधिवेशन शुक्रवार को यशोधरा लॉन में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि विधायक शंकर लाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, एडीएम राजवीर सिंह चोधरी, उपजिला कलक्टर डॉ. गोरधनलाल शर्मा, एडीपीसी सुशील शर्मा ने विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल परिषद के प्रधान मुकेश गोयल ने की। मण्डल परिषद के उप प्रधान कालीदास स्वामी, सचिव आदेश चतुर्वेदी, आयुक्त दामोदर प्रसाद शर्मा थे। अतिथियों ने मां सरस्वति के चित्र के आगे पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरू कराया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्काउट के कार्यक्रम में आने से ऐसा लगता हैकि किसी मंदिर में जा रहा हूं। पुलिस अधीक्षक ने स्काउट कैम्पस की याद ताजा करते हुए स्काउट के अनुशासन की प्रसंसा की। इस अवसर पर सीओ स्काउट शरद शर्मा, विजय लक्ष्मी वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, रामावतार शर्मा, रामबाबू शर्मा, श्रीकांत शर्मा, गोविन्द तिवाड़ी व सत्यनारायध शर्मा आदि मौजूद थे।
भंडाना. राजेश पायलट राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जीरोता खुर्द दौसा में शुक्रवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। कॉलेज व्याख्याताओं व छात्रों ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बलिदान से अवगत कराया। प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच व कंप्यूटर ब्रांच के छात्र सुमीत पांडे ,गणेश कुमार ने वीर शहीद के जीवन पर कविता सुनाई। भगतसिंह अमर रहे, वन्दे मातरम के नारों से पूरा पांडाल गूंज उठा। संस्थान में असम राज्य की संस्कृति, भूगोल, इतिहास आदि से संबंधित विषयों पर प्रतियोगिता हुई। इसमें द्वितीय वर्ष इलेक्ट्रॉनिक ने एक अंक से जीत हासिल की। मंच संचलन विनिता कुमावत ने किया। जितेंद्र बोरोलिया, नगेन्द्रसिंह, सीताराम मीणा, सत्यप्रकाश डाका, विष्णु शर्मा, राजेश मीणा, अनिल जैन आदि मौजूद थे।
बालकों को बताई सामाजिक कुप्रथाएं
गुढ़ाकटला. भांवता-भांवती के निजी विद्यालयों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को अवेयरनेस दल ने बालको को सामाजिक कुप्रथाओं के बारे में बताया। अभियान के दौरान अधिवक्ता टीम प्रमुख लक्ष्मीनारायण मीना ने बालक ों को बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं महिला अत्याचार निवारण कानून के बारे में बताया एवं संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों की जानकारी दी। अधिवक्ता सुरेशचन्द्र विजय, पीएलवी भागचन्द जोगी, जितेन्द्र सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।





No comments:
Post a Comment