Breaking News
recent

इस ट्रक में ऊपर भरा था भूसा, अंदर देखा तो निकला यह गहरा राज

अजमेर.

आबकारी विभाग के दस्ते ने किशनगढ़ टोल नाके पर नाकाबंदी कर अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक में भूसे (तूड़ी) की बोरियों के नीचे हरियाणा निर्मित शराब की पेटियां जमा रखी थी। जब्त की गई शराब की कीमत बीस लाख रुपए आंकी गई है। दल ने चालक परिचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जिला आबकारी अधिकारी भगवत सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह मुखबिर की सूचना पर सहायक आबकारी अधिकारी गिरवर शर्मा व विजय जोशी के नेतृत्व में पहराधिकारी विनोदकुमार ने किशनगढ़ टोल नाका तिलक गार्डन के पास नाकाबंदी लगाई।

दल ने जयपुर की ओर से आ रहे हरियाणा नम्बर के ट्रक रोककर तलाशी ली। तलाशी में ट्रक में गेहूं की तूड़ी के कट्टों की आड़ में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 390 पेटियां रखी थी। आबकारी दल ने ट्रक के चालक हरियाणा रेवाड़ी सुरेली निवासी कालीचरण व परिचालक गुगनसिंह जाट को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में हैडकांस्टेबल बनवारीलाल, सिपाही हेमाराम, किशोर सिंह व महेन्द्र सिंह शामिल थे।

बाजरे की बिल्टी पर शराब

शराब के लिए तस्कर ने बाजरे की बिल्टी बना रखी थी। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि शराब हरियाणा से गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही थी। आबकारी विभाग को अवैध शराब आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में खपाए जाने का अंदेशा है। विभागीय दल मामले में ट्रांसपोर्टर से भी मामले की पड़ताल करेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.