पाली। इस बार 31 अक्टूबर बुधवार को पुष्य नक्षत्र है। जो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरीदारी के लिए श्रेष्ठ संयोग माना गया है। दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र पर शहर के व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इसके चलते इलेक्ट्रीक, इलेक्ट्रोनिक, कपड़े, फर्नीचर, वाहन विक्रेता, कीचन वेयर, सोने-चांदी के आभूषण आदि के विक्रेताओं ने नए माल का स्टॉक कर रखा है। व्यापारियों की माने तो इस पुष्य नक्षत्र पर बम्पर बिक्री होने की उम्मीद है।
पंडित अनिल दवे के अनुसार इस बार दीपावली से पहले 31 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के चक्र में पुष्य नक्षत्र आठवां नक्षत्र होता है। इसे नक्षत्रों का राजा कहा गया जा है। इस नक्षत्र के देवता वृहस्पति हैं और स्वामी शनि है। कोई भी नया कार्य, व्यवसाय या खरीदारी करने के लिए पुष्य नक्षत्र अति शुभ माना गया है। पुष्य नक्षत्र का संयोग इस बार 31 अक्टूबर बुधवार को बन रहा है। इस साल धनतेरस और दीपावली के पूर्व में पड़ रहे पुष्य नक्षत्र को इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि 30 साल बाद बुध पुष्य योग में पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है, जो कि खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है।
इस दिन सप्तमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र युक्त है। पुष्य नक्षत्र में वाहन, मशीनरी, गृह प्रवेश, ज्वेलरी, इलेक्ट्रिक, कपड़े, फर्नीचर, वाहन, सोना-चांदी, भूमि, मकान आदि खरीदारी के लिए अति शुभ माना जाता है। ज्योतिष की दृष्टि से पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना गया है। इस नक्षत्र के देवता वृहस्पति हैं, जो ज्ञान, विज्ञान तथा नीति निर्धारण में अग्रणी बनते हैं।
शुभ समय 31 अक्टूबर
बुधवार को अल सवेरे 03.50 से अद्र्धरात्रि बाद 2.33 तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।
- 06 .50 से 09. 35 लाभ व अमृत वेला
- 10.58 से 12.21 तक शुभ वेला
- 03.07 से 04.30 चर वेला
- 04.30 से 05.53 लाभ वेला
- 07.30 से 11.00 शुभ, अमृत वेला
दीपावली से पहले खरीदारी के लिए ओर भी कई शुभ योग
चार नवंबर सर्वार्थ सिद्धि त्रिपुष्कर योग है। ज्वेलरी, गाडिय़ां, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए शुभ। गृह प्रवेश भी कर सकते हैं। पांच नवंबर धनतेरस को ज्वेलरी, बर्तन, प्रॉपर्टी, गाड़ी, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए शुभ। छह नवंबर रूप चतुर्दशी पर ज्वेलरी, गाड़ी, फर्नीचर, होम एप्लायंस, गैजेट्स के लिए शुभ। सात नवम्बर दिवाली पर कोई भी सामान खरीदने शुभ रहेगा। गृह प्रवेश करने या व्यापार शुरू करना भी शुभ रहेगा।





No comments:
Post a Comment