Breaking News
recent

जिला प्रमुख,प्रधान की तरह विधायकों के टिकित वितरण में भी हो रोटेशन


डग विधानसभा के दावेदार
हमारा कैंडिटेट कौन हो-
संभावित दावेदार: राजेश गुप्ता करावन, इमरोज खान (चेंजमेकर), चेतनराज गहलोत, दुर्गाशंकर यादव, स्नेहलता, डॉ.नेमीचन्द वर्मा, बृजमोहन बैरवा (कांग्रेस), रामचन्द्र सुनारीवाल, कालूराम मेहर, भैरुलाल मेहरा, मुकेश नारायण , कालूराम मेघवाल, भवानीशंकर मेघवाल, श्वेता मेहरा (भाजपा)

विधानसभा क्षेत्र: डग, जिला झालावाड़
क्या है विजन- टिकिट वितरण व्यवस्था में भी प्रधान व जिला प्रमुख की तरह रोटेशन पद्धति लागू करवाना, किसानों के हक के लिए विधानसभा में आवाज उठाना, दलितों के हित में काम करना आदि
शंकर लाल वर्मा - चेंज मेकर
ये है प्राथमिकताएं-
-क्षेत्र में बेरोजगारी घटाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए आयामो मेंं ओद्योगिक इकाईयां स्थापित करवाना।
- डग में कॉलेज खुलवाना
- किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलवाना,मूलभूत सुविधाएं

ये है दावेदारी की वजह-
जनता की सेवा कर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने की धारणा को लेकर राजनीति में कदम रखा है। क्षेत्र जातिगत आधार भी है।

इमरोज खान - चेंज मेकर
ये प्राथमिकताएं
-क्षेत्र में स्वास्थ संबधी सेवाओं में बेहतर सुधार कर उच्च स्तरीय मशीनरी और डॉक्टर उपलब्ध करवाने के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी ।
-शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देकर सभी सरकारी स्कूलों ओर कॉलेज में बेहतर सुविधाए उपलब्ध करवाई जाए।
-क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त कर लोगो को होने वाली परेशानीयो से निजात दिलवाने के कार्यो को प्राथमिकता से किया जाएगा।
बदलाव के लिए कर रहा काम-
- इमरोज खान ने कहा कि मैं रिजर्व सीट होने से दावेदार नहीं हो सकता हूं लेकिन बदलाव के लिए चेंज मेकर बनकर काम कर रहा हूं।

राजेश गुप्ता करावन- चेंज मेकर
ये प्राथमिकताएं
-शिक्षा में पिछड़े क्षेत्र के लिए क्षेत्र में विवि की स्थापना हो।
-क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर कर जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया जाएं
-पत्रिका के चेंज मेकर के माध्यम से साफ छवि के लोगों को आगे लाना।

रामचन्द्र सुनारीवाल (भाजपा)
ये प्राथमिकता-
-रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए भवानीमंडी, चौमहला, डग आदि कस्बों में औधोगिकरण करना।
-पूरी विधानसभा को शिक्षा हब बनाना, -प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों की ब्रांच डलवाना
-कृषि उत्पाद व तकनीक से उत्पादन बढ़वाने के प्रयास करना
-क्षेत्र में संतरा व सोयाबीन के प्लांट लगवाना
-गांवों व ढाणियों का शहरों के हिसाब से समुचित विकास करना

दावेदारी की वजह-
-मौजूदा विधायक होना
-भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं में कड़, प्रखर वक्ता होना

कालूराम मेहर (भाजपा)
ये प्राथमिकता-
-रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएगें।
-किसानों की समस्यों का तुरंत हल किया जाएगा।
-यूरिया की कमी नहीं होगी। लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक पंचायत मुयालय पर शिविर लगाए जाएगें।
चिकित्सीय सेवा उपलब्ध होंगी एवं बाहर के चिकित्सकों से सलाह ली जाएगी।
दावेदारी की वजह-
बैक में मैनेजर रहने से क्षेत्र के ग्रामीणों से से जुड़ाव
-लंबे समय से भाजपा व आरएसएस से जुड़ाव
-जातिगत बाहुल्य क्षेत्र
भैरूलाल मेहरा - भाजपा
ये प्राथमिकताएं
-क्षेत्र में बेरोजगारी घटाने ओर युवाओं के लिए रोजगार के नए आयामो मेंं ओद्योगिक इकाईयों का स्थापित कर क्षेत्र में टीएसपी लागू करवाना
- शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देकर नवीन तकनीको का प्रयोग में लाया जाएगा
-किसानों के लिए फसल का उचित मुल्य दिलवाने के साथ ही जनता के लिए बिजली, पानी, सड़क जेसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा ।
-दर -दर भटकती गायों के लिए पर्याप्त गौशालाओं को खुलवा कर प्रबंधन का कार्य किया जाएगा ।
-शहरीकरण की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रो के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी ।

-दावेदारी की वजह
क्षेत्र के 85 हजार मतदाताओं में लगभग 45 हजार मेहर समाज के हैं साथ ही 20 सालों से पार्टी में सक्रीय कार्यकर्ता होने के साथ साथ जमीनी स्तर पर लागों की समस्याओं का निराकरण कर क्षेत्र में विकास करवाने का लक्ष्य ।
मुकेश नारायण - भाजपा
ये प्राथमिकताएं
-क्षेत्र में बेरोजगारी घटाने ओर युवाओं के लिए रोजगार के नए आयामो मेंं ओद्योगिक इकाईयों का स्थापित कर रोजगार उपलब्ध करवाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा ।
-शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देकर डग में कॉलेज खुलवाने की प्राथमिकता
-किसानों के लिए फसल का उचित मुल्य दिलवाने के साथ ही जनता के लिए बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पर्याप्त व्यवस्थाएं करवाना।
-चिकित्सा एंव स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना।
दावेदारी की वजह-
जनता की सेवा कर मुलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने का लक्ष्य।


कालूराम मेघवाल उमरिया-भाजपा

प्राथमिकताएं
-क्षेत्र में बेरोजगारी घटाने ओर युवाओं के लिए रोजगार के नए आयामो स्थापित करना।
- शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देकर डग में कॉलेज खुलवाने की प्राथमिकता
-किसानों के लिए फसल का उचित मूल्य दिलवाना
ये दावेदारी की वजह
-जनता की सेवा कर क्षेत्र मे विकास के नये आयामो की स्थापना करने के विचारो को लेकर आवेदन किया ।
भवानीशंकर मेघवाल-भाजपा
ये प्राथमिकताएं-
-डग क्षेत्र में संतरा, सोयाबीन प्लाट स्थाति हो।
-सिंचाई व्यवस्था के लिए नहरी तंत्र की व्यवस्था।
-क्यासरा व हात्यागौड़ को पर्यटन के क्षेत्र से जोडऩा।
-सुगम यातायात की सुविधा मुहैया करना आदि।

दावेदारी की वजह-
-1989से लगातार पार्टी के सक्रिय सदस्य सहित कई पदों पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

श्वेता मेहरा -भाजपा (चेंजमेकर भी
)
प्राथमिकता
-विकास कार्यो में हो रही बंदरबाट को बंद करना।
- इमानदारी से कार्य करना, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना
-पूरी विधानसभा में एक समान विकास कार्य होंगे, समुचित विकास होगा
-खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के प्रयास किए जाएगें,
-डग चौमहला में चिकित्सा सुविधाओं में विस्तान होगा
-आम जनता व कार्यकर्ताओं के बीच समान व्यवहा होगा

दावेदारी की वजह
-राजनीतिक परिवार में जन्म, भाजपा रिती निती एवं संघ के कार्य में विश्वास
जिला अध्यक्ष, राशन विके्रता संघ गरीबों की समस्या से अवगत, एससी महिला मोर्चा संयोजक,
आमजन को होने वाली छोटी छोटी समस्याओं से निजात दिलाना


डॉ. नेमी चन्द वर्मा- कांग्रेस
ये प्राथमिकताएं-
- डग क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना
- प्रधान जिला प्रमुख की तरह टिकिट वितरण रोटेशन पद्धति के आधार पर हो
ये है दावेदारी की वजह-
-लंबे से चिकित्सक रहने के दौरान भवानीमंडी व डग क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहे।
- गरीबी व अभाव में जीवन जीने वाले लोगों के लिए काम करने की भावना।
- लोगों की परेशानी समझकर अभी तक 162 चिकित्सा शिविर लगावाए गए , इस दौरान कई लोगों ने जनसेवा के लिए राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।
- राजनीति से पीडि़त लोगों की परेशानी को दूर करना।
बृजमोहन बैरवा- कांग्रेस
ये प्राथमिकताएं-
- किसान के हक के लिए आवाज उठाना
- मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना।

ये दावेदारी की वजह-
- 1980 से कांग्रेस में सक्रिय रहकर कार्य कर रहा हॅू।
- 2005 से जिला महामंत्री के पद पर कार्य कर रहा हूं।
- डग आरक्षित सीट होने से यहां से दावेदारी कर रहा हॅंू। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं।

चेतनराज गहलोत- कांग्रेस
प्राथमिकताएं-
-बेरोजगारी को देखते सबसे पहले रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएगें
-किसानों को उनकी उपज का मूल्य व अतिवृष्टि के बाद किसानों को मुआवजा दिलाना
-चिकित्सा एवं पेयजल पर उपलब्धता, स्मैक व गांजे की तस्करी व सटटें पर पूरी तरह से लगाम लगवाई जाएगी
-भवानीमंडी को जिला बनाने की मांग प्रमुख से उठाई जाएगी। डग व चौमहला को नगरपालिका बनवाई जाएगी।
दावेदारी की वजह-
-प्रदेश महासचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ट
-बीते तीन विधानसभा चुनावों से लगातार पार्टी से टिकट मांगना
-जातिगत समीकरण होना
-क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़

दुर्गाशंकर यादव- कांग्रेस-
ये है प्राथमिकताएं
-शहर से राजस्थान व मध्यप्रदेश के शहरों से रोडवेज की कनेक्टिवीटी कवाना
-लंबी दूरी की यात्री रेलगाडिय़ों का ठहराव,
-डग व चौमहला में नगरपालिका व सीआई थाना बनवाया जाएगा। जिससे अपराधियों व तस्करों पर काबू पाया जा सके।
छोटे कस्बों में भी विकास का मॉडल तैयार किया जाएगा। किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दिलवाया जाएगा।
भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन

दावेदारी की वजह
-नगर पालिका में पार्षद पद पर रह कर सामाजिक कार्यो में योगदान
कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह कर कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क
-कांग्रेस एससी प्रकोष्ट के संभागीय अध्यक्ष पर नियुक्ति कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह कर कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क
स्नेहलता (कांग्रेस)
डग क्षेत्र से पूर्व में विधायक रह चुकी है। संपर्ण क्षेत्र में विकास के लिए फिर से दावेदारी जता रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.