Breaking News
recent

शादी में शामिल होने आया था, आठ दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

श्रीगंगानगर.

पंजाब से यहां अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए एक युवक का शव रविवार सुबह साधुवाली नहर के समीप एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। पेड़ पर लटका शव देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव साधुवाली में नहर के समीप एक पेड़ पर शव लटका हुआ है। इससे काफी दुगंज़्ध आ रही है। मामले की सूचना मिलने पर जवाहरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पेड़ से एक युवक का शव लटक रहा था। जो कई दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर पहचान के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो पाई।

पुलिसकमिज़्यों व लोगों ने शव को नीचे उतारा और कपड़ों की तलाशी ली। उसकी पेंट की जेब में एक मोबाइल मिला। जो बंद था। पुलिस ने चालू करवाकर उसकी पहचान की। मृतक की पहचान गांव अचडकी पंजाब निवासी किन्दरसिंह (22) पुत्र बूरासिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों व परिजनों को सूचना दी।

शव को पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय की मोचज़्री में रखवा दिया। वहां आए परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के माता-पिता नहीं है। वह 22 सितंबर को अपने रिश्तेदार संदीप की शादी में शामिल होने के लिए तीन पुली आया था। 22 सितंबर को शादी में शामिल होकर वह 23 सितंबर को यहां से रवाना हो गया लेकिन अपने गांव नहीं पहुंचा था। इसी दिन उसने साधुवाली के समीप नहर किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमाटज़्म करवाकर शव गांव के सरपंच व रिश्तेदारों को सौंप दिया। पुलिस ने मगज़् दजज़् कर ली है।

पंजाब से यहां अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए एक युवक का शव रविवार सुबह साधुवाली नहर के समीप एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। पेड़ पर लटका शव देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.