Breaking News
recent

वन विभाग व यूनियन पदाधिकारियों में ठनी

सवाईमाधाोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में गत दिनों विभाग की ओर से 25 जिप्सियों के पार्क में प्रवेश पर रोक लगाने के मामलें में अब नया मोड़ आ गया है। जिन वाहनों पर कागजात पूरे नहीं होने के कारण प्रतिबंध लगाया गया था उन सभी वाहनों के कागजात पूरे करके विभागीय अधिकारियों के सामनेक पेश कर दिए गए हैं लेकिन अब वाहन मालिक पुराने राउण्ड को बराबर करने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।
यूनियन पदाधिकारियों से मांगा था लिखित में
वन विभाग ने प्रतिबंधित जिप्सी मालिकों व चालकों से रणथम्भौर वाहन मालिक व वाहन चालक यूनियन पदाधिकारियों से कागजात पूरे होनें के संबंध में दस अक्टूबर तक कागाजात जमा कराने के बारे मेें पूर्व में लिखित में लाने को कहा था वहीं यूनियन पदाधिकारी लिखित में देने से इंकार कर दिया।
वन विभाग का यह है तर्क
वन विभाग का इस मामले में कहना है कि रणथम्भौर में पर्यटन वाहनों के संचालन का मामला वाहन चालक व वाहन मालिक यूनियन से जुड़ा हुआ है। ऐसे में पूर्व में वाहन चालकों को यूनियन पदाधिकारियों से लिखित में लाने को कहा गया था लेकिन यूनियन पदाधिकारियों ने लिखित में नहीं दिया। ऐसे में अब पूर्व में छूटे राउण्ड को बराबर नहीं किया जाएगा।
जून माह में बराबर किए जाएंगे राउण्ड
पूर्व में वाहन चालकों के साथ में हुई वार्ता में सीसीएफ ने वाहन चालकों व मालिकों को जून माह में सभी वाहनों के राउण्ड बराबर करने के बारे में लिखित में आश्वासन दिया था लेकिन अब इनमें कागजात की कमी के कारण प्रतिबंधित की गई जिप्सियों को शामिल किया जाएगा।
कई वाहनों में काम नहीं कर रहा था जीपीएस
पार्क में जाने से प्रतिबंधित किए गए अधिकतर वाहनों ेकी जांच के दौरान जीपीएस बंद मिले थे। ऐसे में जीपीएस शुरू होने तक उन पर प्रतिबंध लगाया गया है। गौरतलब है कि सत्र के आगाज से पूर्व डीओआईटी की टीम की ओर से पर्यटन वाहनों में लगे जीपीएस की जांच की गई थी।
पूर्व में भी लगाया था प्रतिबंध
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन वाहनों के पार्क में प्रवेश पर प्रतिबंध लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में फरवरी माह में भी पार्क भ्रमण के दौरान नियमों की अवेहलना करने पर पार्क भ्रमण से जिप्सियों को प्रतिबंधित किया गया था।
इनका कहना है.....
वाहनों के कागजात पूरे होने के बाद वाहनों को पार्क में प्रवेश की अनुमति तो दीे दी गई है। लेकिन प्रतिबंध के दौरान रह गए वाहनोंं के राउण्ड को बराबर नहीं किया जाएगा।
- अजीत सक्स्सेना, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर, सवाईमाधोपुर।
पूर्व में हमसे इस संबंध में लिखित में मांगा गया था लेकिन हमने इंकार कर दिया। प्रतिबंध लगाना, हटाना व कागजों की जांच का काम विभाग का है।
- मुकेश मीणा, अध्यक्ष रणथम्भौर वाहन चालक यूनियन ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.