नीमकाथाना. विजयदशमी पर हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर राजपूत समाज का होने वाला दशहरा समारोह इस बार गांवड़ी में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुवीर सिंह भूदोली ने की। इस मौके पर सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, तंवरावाटी भामिया संघ अध्यक्ष मान सिंह शेखावत,करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में एकता पर बल देते हुए कहा कि राजपूत समाज हमेशा ३६ विरादरी के लोगों को साथ लेकर क्षत्र-धर्म की पालना सुनिश्चित करनी चाहिए। समाज में व्याप्त कुरितियों को दूर करना चाहिए। कई वक्ताओं ने शिक्षा व बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज में एकता तभी होगी जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति के मन में सकारात्मक सोच व शिक्षा होगी। इस अवसर पर नीमकाथाना स्थित राजपूत समाज छात्रावास के निर्माण के लिए १४ लाख रुपए का चेक दिया। इसके अलावा ५ लाख रुपए मूलसिंह थानादार,१ लाख ५१ हजार रुपए कांता देवी,१ लाख सेम स्कूल गुमान सिंह,५१ हजार रुपये राजेन्द्र कुमार के पिता,१ लाख ११११ रुपये कैप्टन बहादुर सिंह,मान सिंह शेखावत प्रोजेक्ट मशीन सहित अनेक भामाशाओं ने सहयोग राशी दी। इस मौके पर नीमकाथाना पूर्व सैनिक संगठनों द्वारा रघुवीर सिंह भूदोली को तलवार भेंट की गई। कार्यक्रम में गिरीराज सिंह,बंटी सिंह,बृजू सिंह,मोति सिंह,महावीर सिंह,विक्रम सिंह,शंकर सिंह,नरेन्द्र सिंह सहित समाज के हाजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में शहीद केप्टन किरण शेखावत के परिजनों का भी सम्मान किया गया।
शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
नीमकाथाना.तंवरावाटी राजपूत समाज ने शुक्रवार को विजयदशमी पर शहर में शोभायात्रा निकाली। संयोजक वरुण प्रताप सिंह,गजेन्द्र सिंह महावा ने बताया कि सुबह १० बजे सेम स्कूल से शोभायात्रा शुरू की गई जो शहर रेलवे फाटक,सुभाष मंडी,कपिल मंडी व खेतड़ी मोड़ होते हुए राजपूत छात्रावास में पहुंची। शोभायात्रा का खेतड़ी मोड़ सुभाष लोचिब, गजेन्द्र सिंह, धर्मेद्र सिंह, पंकज अग्रवाल सहित संकल्प परिवार के अलावा जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छात्रावास में शस्त्र पूजन कर सभी लोग गाडिय़ों के काफि ले के साथ दशहरा स्नेह मिलन समारोह गांव गांवड़ी के लिए रवाना हुए। शोभा यात्रा में शामिल राजपूत सरदार, नन्द सिंह राठौर वीनस,हरि सिंह शेखावत, केपी सिंह,मोती सिंह, बेरिसाल सिंह,अक्षय सिंह तोमर, अमित सिंह राणाण, सत्यवीर सिंह केसरिया धवज लहरा के रवाना किया यात्रा में गजेंद्र सिंह,नगेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंहमधुसूदन सिंह, जय राम सिंह गांवड़ी ओमवीर सिंह व करनी सेना सहित समस्त राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment