Breaking News
recent

देश की अर्थ व्यवस्था किसानों पर निर्भर

देश की अर्थ व्यवस्था किसानों पर निर्भर

- किसान अभ्यास वर्ग सम्पन्न

कल्याणपुर पत्रिका. कस्बे के नागाणा रोड़ स्थित रामरसोड़ा भवन में रविवार को भारतीय किसान संघ के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ।
जोधपुर प्रांत मंत्री हरिराम मांझु ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। किसान अन्नदाता होने से देश की आर्थिक व्यवस्था किसानों पर निर्भर होती है। प्रान्त सह संयोजक दल्लाराम ने कहा कि किसान अपने हक को प्राप्त करेें। दौलाराम कुआं ने कहा कि किसान संगठित रहकर अपनी मांग को प्रभावी बनाकर अपना हक ले सकते हैं। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अखाराम, पाटोदी ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापाराम, घड़ोई सरपंच नरपतराम भील, गंगावास सरपंच माणकराम जाट, देवीसिंह रनियादेशीपुरा, नैनाराम अराबा ऊड़ो, देवाराम चारलाई, खीमाराम अराबा चौहान, ओमाराम जास्ती, विशनसिंह ढ़ाणी सांखला, शैतानसिंह सुरपुरा, ढलाराम मेघवाल, सुमेरसिंह चौहान, वागाराम बांकियावास मौजूद थे। ब्लॉक अध्यक्ष ओमाराम पटेल ने आभार ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े...

भजन संध्या आज

सिवाना. कस्बे के बालोतरा रोड स्थित बालाजी मंदिर में सोमवार रात्रि में एक शाम बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में होगा। इसमें गायक गुलाबसिंह राजपुरोहित व अन्य गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

बालोतरा में भजन संध्या आज

बालोतरा. समदड़ी रोड स्थित आवड़ माता मंदिर में नवदुर्गा युवा मंडल के तत्वावधान में सोमवार रात्रि में एक शाम आवड़ माता के नाम भजन संध्या व सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें कई गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी लक्ष्मण चारण ने दी।

विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

कल्याणपुर पत्रिका. कल्याणपुर, नागाणा, थूम्बली जीएसएस से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति सोमवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बन्द रहेगी। यह जानकारी डिस्कॉम कनिष्ठ अभिन्यता महिपाल चौधरी ने दी।

भजन संध्या आज

सिवाना. कस्बे के बालोतरा रोड स्थित बालाजी मंदिर में सोमवार रात्रि में एक शाम बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में होगा। इसमें गायक गुलाबसिंह राजपुरोहित व अन्य गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.