छोटी सादड़ी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच संस्थान के तत्वाधान में मेघा चिकित्सा शिविर मंगलवार को हिंदू धर्मशाला में उद्योगपति एवं भामाशाह अशोक रांका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता महावीर चंद सुराणा चेन्नई ने की।
विशिष्ट अतिथि हनुमानचंद भंसाली बेंगलुरु व दयालाल चौधरी उद्योगपति सूरत थे। अतिथियों ने कहा कि सत्य, अहिंसा, करुणा, दया भाव से समाजसेवा के कार्य सदैव होते रहने से हमारी भारतीय संस्कृति विश्व की अनुपम संस्कृति बनी रहेगी।
मनुष्य को मानवीय सेवा के लिए तन, मन, धन से सदैव तत्पर रहना चाहिए। पेसिफिक चिकित्सालय उदयपुर के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. एसएस गुप्ता, डॉ नागोरी, अलख नयन नेत्र चिकित्सालय उदयपुर डॉ मीनाक्षी चूंडावत, डॉक्टर प्रतिक भुवा, दंत चिकित्सालय के डॉ निधि पालीवाल आदि ने चिकित्सा संबंधी आवश्यक जानकारी दी। शाम को सत्र में प्रतिभावान छात्र.छात्राओं का सम्मान किया गया। 450 रोगियों की जांचए परामर्श एवं उपचार अलख नयन चिकित्सा द्वारा आंखों के 238 रोगियों की जांच एवं परामर्श, ऑपरेशन के लिए 35 का चयन हुआ। विश्नोई डेंटल चिकित्सालय के दंत के 228 रोगियों की जांच परामर्श एवं उपचार किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच संरक्षक माणकलाल कोठारी, भूरालाल साहू, राजमल मुरडीया, अध्यक्ष अमृतलाल नाहर, सचिन बाबूराव मराठा, सांस्कृतिक सचिव जगन्नाथ सोलंकी, कोषाध्यक्ष पुखराज डूंगरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल मेनारिया, उपाध्यक्ष सालेह भाई बोहरा, सदस्य अरविंद सुथार, कन्हैयालाल कारपेंटर, वीरेंद्र औदिच्य, प्रेमचंद जणवा, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार यादव, मन्नालाल यादव, लक्ष्मी नारायण इंदौरा, नाथूलाल नरेडी, मुबारिक बेन, विमला नरेडी, मार्तंडराव मराठा, सत्यनारायण शर्मा, नजीर मोहम्मद, पाŸव कुमार नागौरी, सामाजिक संस्थाओं के बद्रीलाल कौशिक, शिवनारायण खींची, नारायणलाल बंसल, श्याम प्रसाद सोनी, रामचंद्र शर्मा, मथुरा लाल पाटीदार, मांगीलाल आंजना, बृजेश प्रयानी, पेंटर हकीमुद्दीन, अर्जुनलाल शर्मा, रामेश्वर प्रसाद खींची आदि मौजूद थे।
३७ यूनिट रक्तदान किया
प्रतापगढ़ परमार्थ चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नाथूलाल अहीर की १३ वीं पुण्यतिथि पर ३७ यूनिट रक्तदान किया गया। परमार्थ चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष अक्षय दीवान अहीर ने बताया कि रक्तदाताओं ने 37 यूनिट रक्तदान किया। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राणावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा, एआईसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम मोहन सोमानी, रामलाल आंजना, समाजसेवी अंकित डोशी, बाबूलाल जी जैन, केसर सिंह मीणा सहित कई लोग मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment