Breaking News
recent

हार्डकोर-हिस्ट्रीशीटर चुनाव से दूर रखने की तैयारी में जुटी पुलिस, बदमाशों पर इस तरह कसी जाएगी नकेल

विकास चौधरी/जोधपुर. राज्य विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और इस दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने का जिम्मा पुलिस पर है। राज्य की पुलिस इसके लिए तैयार है। पुलिस का प्रयास है कि हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखा जाए। इसके लिए प्रथम चरण में ऐसे लोगों को पाबंद करने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ फरार चल रहे बदमाशों को चुनाव से पहले जेल में बंद रखने की योजना है।

 

हर थानाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश


पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश की पालना में जोधपुर में प्रत्येक थानाधिकारी को अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर को पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरार व वांछित बदमाशों की तलाश


पुलिस का प्रयास है कि ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल में बंद रखा जाए जो चुनाव प्रक्रिया बाधित कर सकते हैं। इसके लिए फरार व वांछित बदमाशों की तलाश करने के साथ वारंटी, स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंट वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में आठ-दस ऐसे बदमाशों की पहचान करके पाबंद कराया जाएगा।

आंकड़ों का आईना


राज्य में कुल हिस्ट्रीशीटर : 9654
जोधपुर रेंज में कुल हिस्ट्रीशीटर : 1229
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में हिस्ट्रीशीटर : 330

बाड़मेर : 374
जैसलमेर : 61
जालोर : 160
जोधपुर ग्रामीण : 133
पाली : 366
सिरोही : 165

 

इनका कहना है

‘आमजन बिना किसी भय और डर के मतदान कर सकें, इसके लिए हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर को पाबंद करने की कार्रवाई शुरू की गई है। प्रयास है कि बदमाशों को चुनाव से दूर रखा जाए।’


मोनिका सेन, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) जोधपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.