Breaking News
recent

कुछ नया नहीं करने से डरता हूं : आमिर खान

'लगान', 'रंग दे बसंती', 'पीके', 'दंगल' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' जैसी फिल्मों में अलग-अलग अवतार में नजर आने वाले अभिनेता आमिर खान ने कहा कि वह कुछ नया नहीं करने को लेकर डरते हैं। टाटा स्काई एक्टिंग अड्डा पर 'आमिर की पाठशाला' में आमिर ने अपनी सफलता, बतौर निर्माता अपनी जिम्मेदारी व अन्य पहलुओं पर बात की।

 

aamir khan

उन्होंने कहा, 'मैं असफल होने से नहीं डरता हूं। मैं कुछ नया ट्राई नहीं करने से डरता हूं। बतौर निर्माता और निर्देशक जब कोई कहानी दर्शकों को छूती है तो तब मैं महसूस करता हूं कि मैंने कुछ हासिल कर लिया है।'

 

aamir khan

काफी कम उम्र से ही आमिर अपने निर्देशक पिता ताहिर हुसैन से काफी प्रभावित थे तो उनसे हमेशा उनसे पूछा करते थे कि आप एक लाइन में कैसे किसी कहानी को बताएंगे? आपकी कहानी का आधार क्या है? इन सवालों ने फिल्मों की पटकथाओं के चयन के लिए आमिर के जीवन में आधार स्थापित किया।

 

aamir khan

बतौर अभिनेता आमिर कहते हैं, 'मैं अपनी फिल्मों के लिए फीस के तौर पर एक रुपया भी नहीं लेता। यह ख्याल रखना मेरी जिम्मेदारी है कि फिल्म की लागत वसूल हुई हो और पूरी टीम को भुगतान किया जा चुका है और जब यह हो जाता है तो मुझे फिल्म के मुनाफे में मेरा हिस्सा मिलता है। यह मुझमें जिम्मेदारी की भावना भरता है।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.