कोटा.
कोटा में एक मुकदमे में पेशी पर गए रेंज कार्यालय भरतपुर में कार्यरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता जयपाल सिंह यादव को न्यायाधीश ने नाराजगी जताते हुए लॉकअप में भेज दिया। बाद में कोर्ट में उन्हें पेश किया। कोर्ट ने नाराजगी जताते उन पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में कई साल से एएसपी के पेशी पर हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई।
कई बार गवाही के लिए समन भेजा
कोर्ट में शुक्रवार को अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह एएसपी विजीलेंस जयपाल सिंह पेश हुए थे। जिस पर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कुछ समय के लिए उन्हें हवालात में भेज दिया। गौरतलब है कि पुराने मामले को लेकर एएसपी को कई बार गवाही के लिए समन भेजा गया। इसके बावजूद भी वे पेश नही हुए।
गौरव यात्रा में ड्यूटी पर चले गए
कोर्ट ने एसीबी जयपुर को एक लेटर जारी कर एएसपी सिंह को कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश दिए थे। एएसपी जयसिंह ने कोर्ट में उपस्थित हुए और उन्होंने जज से माफी भी मांगी। बताया जा रहा है कि उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वह अवकाश और बाद में गौरव यात्रा में ड्यूटी पर चले गए।
पता चला कि वे वापस अदालत जा चुके
इस मामले में आईजी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि सिंह पेशी पर गए थे। जहां कोर्ट ने नाराजगी जताई और 2 घण्टे बाहर खड़ा कर दिया। कोटा में जैसे ही उन्हें लॉकअप में भेजने की सूचना अदालत में फैली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दूसरी ओर मीडियाकर्मी, पुलिसकर्मी व अन्य लोग अदालत स्थित लॉकअप में पहुंचे, लेकिन वहां से पता चला कि वे वापस अदालत में जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें .. पीएम मोदी का अजमेर दौरा: देखिए किस तरह अलर्ट है पुलिस, संदिग्ध वाहनों की ले रही है तलाशी





No comments:
Post a Comment