अलवर. राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद जयपुर के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिला शाखा अलवर के नेतृत्व में घटक संगठनों के सभी विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी अपनी मांगों को लेकर 12 सितंबर से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिला प्रवक्ता बृज किशोर यादव ने बताया कि 24 जून 2017 को लिखित समझौता होने के बाद भी राज्य सरकार की तरफ से अभी तक आदेश जारी नहीं किए हैं। जिसको लेकर नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को पंचायत राज सेवा परिषद के तीनों घटकों के जिला पदाधिकारियों ने जिला परिषद के बाहर अनशन प्रारंभ किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार से पंचायत समिति उमरैण एवं कोटकासिम के तीनों घटकों के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी अनशन पर बैठेंगे।
Read more : Video घर घर नहरी पानी पहुंचाने के लिए जायल में 5 करोड़ की योजना शुरू - विधायक डॉ. मंजू बाघमार
Read more : पायलट बोले- सीएम राजे की घट रही लोकप्रियता, चुनाव लड़ने के लिए बदल सकती हैं सीट





No comments:
Post a Comment