Breaking News
recent

चौथे दिन मिली रिपोर्ट: मौसमी बीमारियों के लपेटे में मरीज, बीमारियों के अनुरूप शुरू हुआ उपचार

भुवनेश पंड्या/ उदयपुर. माजवड़ा से आए 13 मरीजों का करीब तीन दिन से अंदाज से चल रहा मरीजों का उपचार चौथे दिन सोमवार को बीमारियों के अनुरूप होना शुरू हो गया है। ये सभी मरीज मौसमी बीमारियों के लपेटे में हैं। इसमें 10 में मलेरिया सामने आया है, जिनमें चार पीएफ और छह मरीज पीवी का शिकार हुए हैं, जबकि एक को टायफाइड और तीन मरीजों को स्क्रब टायफस है।

पत्रिका ने उठाया है मामला

पत्रिका ने माजवड़ा गांव में बीमारियों से सिलसिलेवार हो रही मौतो की हकीकत से पर्दा उठाया है। घर-घर सामने आ रहे मरीजों की ओर चिकित्सा विभाग का बिलकुल ध्यान नहीं था, ऐसे में उस गांव में पहुंची पत्रिका टीम ने लगातार हो रही मौतों के शिकार हो रहे लोगों के परिजनों का दर्द उठाया था। इसे लेकर जब चिकित्सा दल वहां पहुंचा तो उन्हें वहां घर-घर बीमार मिले। अब नियमित रूप से चिकित्सा दल वहां जा रहा है। गत शुक्रवार को क्षेत्र के बीसीएमओ डॉ ओपी राजपुरिया इन 13 मरीजों को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे थे। तब से ये मरीज यहां भर्ती है।

READ MORE : video : राह चलते मजदूरों से मोबाइल नगदी छीनने वाला उचक्का आया शिकंजे में

 

सोमवार को भी पहुंचा चिकित्सा दल
सोमवार को गांव के स्कूल में लगे चिकित्सा शिविर में कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। 18 मरीजों की जांच की गई। यहां पांच मेलनर्स, मलेरिया इंस्पेक्टर, एक एलएचवी और चार एएनएम घर-घर पहुंच सर्वे भी कर रही हैं।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.