Breaking News
recent

शिक्षिकाओं पर अभद्र टिप्पणी से परेशान महिला ने शराबियों को पीटा

भवानीमंडी. राउमावि खोती में शिक्षिकाओं और कार्यक्रम के दौरान अतिथि से अभद्रता करने पर नाराज पड़ौसी महिला ने दोन शराबियों को सबक सिखा कर पुलिस को सौंप दिया।
थाने में दी रिपोर्ट में शिक्षिका ज्योति अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह विद्यार्थियों के भोजन अवकाश के दौरान विद्यालय समिति द्वारा कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच खोती निवासी दिनेश सैनी व मालीखेड़ा निवासी सतीश सैनी शराब पीकर टै्रक्टर से विद्यालय पहुंचे एवं शिक्षिकाओं पर अभद्र टिप्पणी की और मारपीट पर उतारु हो गए। इसी बीच अतिथि बाबूलाल जब बीच बचाव करने पहुंचा तो दोनों उससे उलझ गए। आए दिन दोनों शराबियों द्वारा शिक्षिकाओं से अभद्रता का व्यवहार होता देख पड़ौस में रहने वाली महिला मौके पर पहुंची एवं डण्डे से दोनों शराबियों को सबक सिखाया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई एवं दोनों शराबियों को थाने ले आई। पुलिस उपअधीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विवाहिता ने की आत्महत्या
--संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज
बकानी. कस्बे में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ज्योति नगर कॉलोनी के रेपला रोड निवासी ओमप्रकाश मेहर के पुत्र बृजेश मेहर की पत्नी सुनीता ने शुक्रवार की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतका के पिता राधेश्याम मेहर निवासी गरोठ ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी 4 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले आए दिन परेशान करते थे।
शुक्रवार को ब्यायजी का फोन आया की सुनीता की तबीयत ज्यादा खराब है। इस पर अन्य रिश्तेदार के साथ बकानी पहुंचा। घर से पता चला की अस्पताल में है। अस्पताल में पुत्री की मौत की जानकारी मिली। उसके गले में फंदे और पैर में चोट के निशान मिले। ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की बयान के आधार पर संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की। वही शनिवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कर मृतका के पिता को सौंप दिया। थाना प्रभारी सीआई उमेश मेनारिया और नायब तहसीलदार ओमप्रकाश दाधीच भी मौजूद रहे।
मृतका के ससुर ओमप्रकाश मेहर ने बताया कि सुनीता ने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही जानकारी मिली की वह उसने फंदा लगा लिया है, तुरन्त दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुनीता कई दिनों से बीमार थी। लगभग डेढ़ माह से नींद नहीं आने से गोलियां ले रही थी। शादी के चार साल बाद भी मां नहीं बनने से मानसिक रूप से परेशान थी।

रुपए नहीं देने पर धमकी से
परेशान हो की आत्महत्या
--कागडिय़ा गांव का मामला
उन्हैल. कागडिय़ा गांव में रुपए नहीं देने पर धमकी से परेशान हो एक जने ने अज्ञात दवाई पीकर आत्महत्या कर ली।
थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मुकेश लाल पुत्र पुरालाल नाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार को दुकान पर बहादुर सिंह पिता पर्वत सिंह झाला ने रुपयों को लेकर छोटे भाई शम्भू को मारने की धमकी दी। बहादुर के छोटे भाई ने शम्भूलाल के घर आकर पिस्तौल दिखाई। इसके बाद शनिवार सुबह 9 बजे बहादुर ने गाली-गलोच की। इससे परेशान होकर शम्भू ने अज्ञात दवाई पीकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.