Breaking News
recent

कलाकारों से रोशन होगा डांडिया महोत्सव

सवाईमाधोपुर. खनकते डांडियों के बीच पुरस्कारों की बाछौर, गरबा के नृत्य और धमाकेदार साउण्ड के साथ डांडिया महोत्सव 16 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में कई ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पत्रिका इन एजुकेशन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई के सहयोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन रविवार से शुरू होंगे। गु्रप, महिलाएं वॉट्स नम्बर 9462059222 पर अपना नाम लिखकर भेज सकेंगे। कार्यक्रम का स्थल व दिनांक बाद में घोषित किए जाएंगे। सभी को डांडिया स्वयं लाने होंगे।


इसमें गु्रप समूह, डांडिया कलाकार, एकल महिला डांस, बच्चे और युवतियां पंजीकरण करा सकेंगी। प्रवेश पास से नि:शुल्क होगा। कार्यक्रम संयोजक सुनीता अग्रवाल ने बताया कि पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम की वृहद स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई। इसमें सभी समाजों की महिलाएं भाग ले सकेंगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9414030866 पर संपर्क किया जा सकता हैं। नवदीप सीनियर सैकण्डरी स्कूल राजनगर, बालाजी ऑफसैट, जनता जोधपुर स्वीट्स, सैंट जोसेफ सी.सै. स्कूल सहयोगी रहेंगे।


इन श्रेणियों में मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांसर मेल फीमेल, बेस्ट किड्स, बेस्ट फैमिली, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट स्माइल व फेस ऑफ द डे के पुरस्कार मौके पर ही दिए जाएंगे। बंपर ड्रॉ में सभी भाग लें सकेंगे।

दिलावर जिले में प्रथम
मलारना डूंगर. 63वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र दिलावर खान ने एथलेटिक्स (दौड़) में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीम प्रभारी फरीद खान ने बताया कि दिलावर खान कक्षा 11 का छात्र है तथा गंगापुर सिटी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लोगों को लुभा रहे हैण्डीक्रॉफ्ट रणथम्भौर कॉर्निवाल जारी
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड स्थित शिल्पग्राम में चल रहे रणथम्भौर कॉर्निवाल में शनिवार को देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ रही। कॉर्निवाल में हैण्डीक्रॉफ्ट विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रहे। आयोजन से जुड़े बलराम ने बताया कि इसके बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रणथम्भौर कॉर्निवाल रविवार तक चलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.