करणपुर ञ्च पत्रिका. विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान व मध्यप्रदेश पुलिस की शनिवार को डंगरिया गांव के हनुमान मंदिर पर चंबल नदी किनारे कैलादेवी पुलिस उप अधीक्षक फूलचंद मीना के नेतृत्व करणपुर थाना अधिकारी हरिंसिह मीना व मध्यप्रदेश के बीरपुर थानाधिकारी राजेश शर्मा एवं रघुनाथपुर थानाधिकारी अंशुल अरौडा की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान चम्बल के दोनों घाटों पर कैमरे लगवा कर निगरानी रखी जाएगी।नाव से आवागमन करने वाले लोगों के नाम रजिस्टर में लिखें जाएंगे। समाजकंटकों पर पूरी नजर रखी जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद मीणा ने चम्बल के बोर्डर पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए संबंधित थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों ओर बदमाशों की लिस्ट बनाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास करें। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 28 नवम्बर और राजस्थान में 7 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव होने है। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद मीणा ने चम्बल के बोर्डर पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए संबंधित थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों ओर बदमाशों की लिस्ट बनाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास करें। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 28 नवम्बर और राजस्थान में 7 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव होने है। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।





No comments:
Post a Comment