Breaking News
recent

सेवा भारती ने किया छात्रो-खिलाडिय़ों का सम्मान

भीलवाड़ा।


सेवा भारती का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को शास्त्रीनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हुआ। सेवा भारती जिला मंत्री ललितकुमार जैन ने सेवा भारती के बारे में बताया। समारोह में भीलवाड़ा महानगर क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों सहित विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

 

मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार के कुलपति डॉ. विजयकुमार वैद्य ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सुमन बाहेती ने सेवा भारती की ओर से पिछड़ी बस्तियों में चलाए जा रहे सेवा कार्य एवं बाल संस्कार केंद्रों की वर्तमान में महती आवश्यकता बताई। समारोह को संजय लाहोटी, सेवा भारती राजस्थान क्षेत्र के संरक्षक रामस्वरूप जोशी, सेवा भारती प्रांतीय उपाध्यक्ष गोपाल जीनगर, विभाग मंत्री अशोक कुमार सेन, जिला अध्यक्ष किरणसिंह सेठिया, विभाग संयोजक महिला मंडल साधना मेलाना, जिला संयोजक सरस्वती पारिक, महानगर मंत्री राजकुमार स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वर्णकार, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मूंदड़ा ने सम्बोधित किया। संचालन सुरेशकुमार लखारा ने किया। सेवा भारती भीलवाड़ा महानगर अध्यक्ष कैलाशचंद्र खोईवाल ने आभार जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.