Breaking News
recent

नही सुन रही सरकार, जारी रहे कर्मचारियों के धरना, प्रदर्शन

नही सुन रही सरकार, जारी रहे कर्मचारियों के धरना, प्रदर्शन
-विभिन्न संगठन आंदोलन की राह पर
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड. जिले में कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहे, वहीं सरकार की ओर से अभी तक इनकी बात सुनने का प्रयास नही किया जा रहा है। झालावाड़ जिला मुख्यालय पर शनिवार को भी रोडवेज कर्मचारियों का अंादोलन 13 वे दिन जारी रहा, वहीं महिला स्वास्थ्य कार्यकताएं तीसरे दिन भी धरने पर बैठी। राजकीय चिकित्सालयों के नर्सिंगकर्मी भी अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे है।
-राजस्थान रोड़वेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे की ओर से 27 जुलाई को सरकार के यातायात मंत्री, रोड़वेज प्रशासन एवं यूनियन के प्रतिनिधियों के मध्य हुए लिखित समझोते को लागू करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत झालावाड़ में शनिवार को भी 13 वें रोडवेजकर्मियों का आंदोलन जारी रहा। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चो की ओर से रोडवेज बस स्टेंड परिसर में धरना जारी रहा व बसें बंद रही। बसें बंद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा की ओर से शनिवार को अपनी मांगों को लेकर राजकीय एसआरजी चिकित्सालय व राजकीय हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय में दो घंटें का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष छगन सिंह केलवा व महामंत्री राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि नर्सेज की 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर चल रहे धरने के समर्थन में शनिवार को भी सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया।
-राजस्थान राज्य एलएचवी/ एएनएम एसोसिएशन जिला शाखा की ओर से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष खुर्शीद बानों की अगुवाई में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व टर्शिकाओं ने मिनी सचिवालय के सामने तीसरें दिन भी धरना दिया व प्रदर्शन किया। इस दौरान झालरापाटन ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा मीणा, बकानी की मुकेश गुर्जर, खानपुर की राजू बाला, मनोहरथाना की सीमा रानी व मधु मेहर, संतोष भील, सुशीला गुप्ता, विजय लक्ष्मी, संतोष सुमन, रीना पारेता व रमन कंवर की अगुवाई में महिला कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.