किट रिपोर्ट सही नहीं, फिर भी हो रही डेंगू की जांच
झुंझुनूं. डेंगू की पुष्टि के लिए जिस किट की रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानने से इंकार किया जाता है। जिले की पीएचसी व सीएचसी पर डेंगू की जांच के लिए उन्ही कार्डों को काम में लिया जा रहा है। जबकि चिकित्सकों की ओर से डेंगू की जांच के लिए एलाइजा की रिपोर्ट को सही माना जाता है। सरकारी स्तर पर केवल राजकीय बीडीके अस्पताल में ही फिलहाल एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन इसके बावजूद पीएचसी, सीएचसी व निजी लैबों पर जांच की जा रही है। ऐसे में मरीजों के सामने दुविधा की स्थिति बन गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो नई गाइड लाइन के मुताबिक केवल डेंगू टेस्ट के लिए एलाइजा को ही सही माना गया है। जबकि जिले में किसी भी सीएचसी, पीएचसी व सब सेन्टर पर इसकी सुविधा अभी तक नहीं है। किट की जांच में किसी मरीज में डेंगू के लक्षण दिखाई देने सहित निजी अस्पताल व लैब में एनएस 1 टेस्ट को भी चिकित्सकों की ओर से सही नहीं माना जाता है। विभाग की ओर से मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा एक्टिविटी करवाई जाती है। लेकिन पिछले दिनों एएनएम की हड़ताल के कारण यह काम नहीं हो पाया। जिले में अब तक 90 जनों के डेंगू से पीडि़त होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं दो जनों की मौत हो गई है।
चिकित्सक चुनावी ड्युटी में
पिलानी. कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिकित्सा विभाग के द्वारा किए गये प्रयास भी कोई खास कारगर नहीं हो रहे हैं।
कस्बे के अस्पतालों में प्रति दिन डेंगू पॉजेटिव मिल रहे हैं। सोमवार को कस्बे के अस्पताल में आठ और डेंगू पॉजेटिव पाए गये हैं। कस्बे के राजकीय अस्पताल में कार्यरत एक मात्र चिकित्सक को चुनावी ड्यूटी में लगा दिया है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डा. श्रवण चौधरी ने बताया कि सोमवार को आठ डेंगू रोगी और सामने आये हैं।
विभाग की ओर से डेंगू की जांच में केवल एलाइजा को ही सही माना जाता है। इस सम्बंध में सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। एलाइजा की सुविधा बीडीके अस्पताल में ही है।
डॉ. राजकुमार डांगी, डिप्टी सीएमएचओ झुंझुनूं






No comments:
Post a Comment