Breaking News
recent

सुजानगढ़ में जुटेंगे देश-विदेश के प्रवासी

सुजानगढ़.

सुजानगढ़ क्षेत्र के देशी-विदेशी प्रवासियों के लिए आगामी 19 अक्टूबर से तीन दिवसीय सुजानगढ़ महोत्सव 2018 होगा।सुक्षेम (सुजानगढ़ क्षेत्रीय महोत्सव) की तहसील संयोजक सविता राठी ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि एनके लोहिया स्टेडियम में होने वाले महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही है। बाहरी कारीगर व मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हैं। आयोजन समिति अध्यक्ष केशरीचंद मालू ने बताया कि 19 अक्टूबर को वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह पूजा के बाद दोपहर को उद्घाटन व सम्मान समारोह होगा। शाम को रावण दहन पर आतिशबाजी व रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। २० को प्रवासी-निवासी संवाद व रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 21 अक्टूबर को सुबह अंतरग व भावी कार्यक्रम की रूपरेखा व अतरंग गोष्ठी होगी। इस मौके पर समारोह संयोजक मुंबई प्रवासी राजेंद्र कुमार दाधीच मौजूद थे। दी यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने आयोजकीय पृष्ठभूमि की जानकारी दी।

 

प्रवासी शर्मा का अभिनन्दन
सादुलपुर. कोलकता प्रवासी स्थानीय निवासी समाजसेवी बजरंगलाल शर्मा का विप्र फाउडेशन के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। दुर्गेश जोशी, एडवोकेट मुकेश रामपुरा, रमा कांत शर्मा, गोविन्द ढाणा, नीरज शर्मा, अनुज शर्मा, अजय शास्त्री, अरविंद गौड़, प्रदीप, नरेश, हेमंत, दीपक आदि ने शर्मा का अभिनंदन किया।
अग्रसेन भवन के जैसनसरिया बने अध्यक्ष
सरदारशहर. अग्रसेन सेवा निधि की ओर से संचालित अग्रसेन भवन के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव अधिकारी विनोद उड़सरिया ने बताया कि चुन्नीलाल जैसनसरिया को अध्यक्ष, चुना गया। इसी प्रकार कुंजबिहारी लढिया उपाध्यक्ष, संतोष सर्राफ मंत्री, विनोद उड़सरिया उप मंत्री, पवन पौदार कोषाध्यक्ष बनाए गए। जगदीश प्रसाद जैसन सरिया, चौरूलाल भिवानिया, सूर्यप्रकाश जैसनसरिया, गोविन्द सराफ, गौरीशंकर कन्दोई, राकेश पंसारी, मुन्नालाल जैसनसरिया, सुरेश लिहला, अशोक जैसन सरिया, जगदीशप्रसाद लढिया, संजय मित्तल, नथमल जैसन सरिया, देवकी ढाढरिया, हरिश भिवानिया आदि उपस्थित थे।

 

पंडिता रमाबाई व्याख्यानमाला
चूरू. प्रयास संस्थान की ओर से पंडिता रमाबाई व्याख्यानमाला सोमवार सुबह साढ़े १० बजे लोहिया कॉलेज के पास स्थित एक होटल में होगी। संस्थान के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि इस मौके पर दिल्ली विश्व विद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद 19 वीं शताब्दी में महिला शिक्षा एवं समाज सुधार की दिशा में देश में महत्वपूर्ण काम करने वाली पंडिता रमाबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर व्याख्यान देंगे। मुख्य अतिथि विचारक योगेंद्र यादव होंगे। अध्यक्षता प्रख्यात गणितज्ञ डा. घासीराम वर्मा करेंगे। विषय प्रवर्तक पूर्वा भारद्वाज होंगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.