उदयपुर. सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव के तहत गुलाबबाग स्थित नवलखा महल के बाहर लगे मेले की एक स्टॉल पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किताबें बेचने के मामले में पुलिस ने पुस्तक विक्रेता को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने यह विवादस्पद पुस्तकें दिल्ली से खरीदना बताया। पुलिस आरोपी का चार दिन रिमांड लेकर उसे दिल्ली ले गई।
एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगह दबिश देकर बुधवार को आरोपी गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) निवासी लालपतराय पुत्र प्यारेलाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया। सीआई आदर्शकुमार के मुताबिक आरोपी ने ये पुस्तकें दिल्ली से बुक स्टॉल से खरीदना बताया। पहली बार ही इनकी बिक्री को लेकर उदयपुर आया था। पुलिस आरोपी को लेकर दिल्ली रवाना हुई है। पुलिस बुक स्टॉल से पूछताछ के बाद प्रकाशक व प्रिंङ्क्षटग के बारे में पड़ताल करेगी।
READ MORE : मुख्यालय से आया फरमान सुनकर पुलिसकर्मियों की उड़ गई नींद...
नम आंखों से धीरज को दी अंतिम विदाई
उदयपुर. बैंकाक के रत्थेथवी में एयरपोर्ट के पास वाटरगेट मंडप मॉल की पार्किंग में रविवार रात दो गुटों के बीच फायरिंग में मृत धीरज गखरेजा का शव मंगलवार को तीसरे दिन उदयपुर पहुंचा। समाजजनों ने नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए अंत्येष्टि की। इधर, बैंकाक के अस्पताल में भर्ती धर्मेन्द्र शर्मा की हालत चिकित्सकों ने स्थिर बताई है। उसके भी कमर के पास गोली लगी। शर्मा के पास भी उदयपुर से उनके परिजन पहुंच चुके हैंं। आईसीयू से बाहर आए शर्मा ने सुबह अपनी पत्नी व बच्चों से हाथ हिलाकर बात की। चिकित्सकों ने हालत सामान्य नहीं होने तक डिस्चार्ज करने से इनकार किया है। गौरतलब है कि हिरणमगरी सेक्टर 5 निवासी धीरज पुत्र छोटेराम गखरेजा व सेक्टर-14 निवासी धर्मेंद्र पुत्र सुरेन्द्र कुमार शर्मा आईसीआईसीआई लोंबार्ड की ओर गए 400 जनों के साथ ट्यूर में बैंकाक गए थे। रविवार को वतन वापसी के दौरान वाटरगेट मंडप मॉल में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में धीरज व धर्मेन्द्र के अलावा पांच जने को गोली लगी थी। इनमें धीरज व लाओस के एक नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि धर्मेन्द्र के कंधे में गोली लगी





No comments:
Post a Comment