Breaking News
recent

शौच को निकली नाबालिग का किया अपहरण, चलती कार में दुष्कर्म करते-करते सोजत सिटी से जोधपुर ले आए

जोधपुर/सोजत. पाली जिले के सोजत सिटी से एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद कार में ही सामूहिक बलात्कार करते-करते जोधपुर लेकर आने के मामले में सोजत सिटी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों को बनाड़ थाना पुलिस की मदद से बनाड़ क्षेत्र में दबोचा गया है। पुलिस के अनुसार गत दो अक्टूबर को शौच के लिए निकली एक नाबालिग लडक़ी को कार में अपहरण कर जोधपुर ले जाया गया था। रास्ते में उसके साथ चार युवकों ने बलात्कार किया था। पीडि़ता के घर पहुंचने पर पिता ने सोजत सिटी थाने में चारों के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों के सिर्फ नाम के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। इनके बनाड़ क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इस पर सोजत सिटी थाना पुलिस बनाड़ पहुंची और स्थानीय पुलिस से कांस्टेबल हनुमान बेनीवाल को साथ लेकर तलाश शुरू की और मूलत: पीपाड़ सिटी थानान्तर्गत सोडा हाल नांदड़ी निवासी महेन्द्र पुत्र सुखाराम कुम्हार, बिलाड़ा में बाला गांव निवासी प्रतापराम पुत्र भूराराम जाट और बनाड़ में नांदड़ी रोड निवासी भंवरलाल पुत्र खींयाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी प्रताप टैक्सी चालक है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.