एसडीआरएफ की टीम व गोताखोर पूरे दिन करते रहे तलाश
कुंवारिया. थाना क्षेत्र में फियावड़ी एनिकट पर नहाने गए युवक के पानी में डूबने की सूचना बाद शनिवार को पूरे दिन गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन, युवक का दूसरे दिन देर शाम तक भी कोई सुराग तक नहीं लग पाया।
उपली फियावड़ी निवासी गोपीलाल बागरिया पुत्र तुलसीराम शुक्रवार सुबह भतीजी पूजा पुत्री राजु के साथ बकरियां चराने के लिए फियावड़ी एनिकट के पास पहुंचा। इस दौरान कपड़े खोलकर एनिकट में नहाने चला गया। वह तैरते ुहुए एनिकट के मध्य पहुंचकर डूबने लगा। इस पर उसकी भतीजी ने फियावड़ी में घर पहुंच परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। इस पर कुंवारिया थाना प्रभारी योगेन्द व्यास व पुलिस जाब्ता पहुंचा। बाद में सिविल डिफेन्स राजसमंद के गोताखोर गोवर्धनलाल वैष्णव, करणसिंह पंवार, विजय सनाढ्य, नरेन्द्र ठाकुर, अरशद मोहम्मद, अर्जुनलाल बैरवा आदि टीम ने पानी में उतरकर युवक को तलाश पर सफल नहीं हो पाए। इसके बाद शनिवार की सुबह टीम ने दुबारा एनिकट में युवक की तलाश शुरू की। टीम ने एनिकट में नाव अड्डा बनाया व उस पर सवार होकर बलाई व हुक को एनिकट के पानी में डालकर युवक को तलाश किया। इसके साथ ही पानी में उतरकर भी काफी तलाश किया, लेकिन देर शाम तक पता नहीं लग पाया। पुलिस ने उदयपुर से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई, जिसने शाम पांच बजे यहां पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इस पर शाम करीब साढ़े छह बजे बाद तलाशी अभियान रोक दिया, जिसे कल सुबह फिर शुरू किया जाएगा। इस दौरान युवक के परिजनो ंके साथ ही ग्रामीण दिनभर मौके पर डटे रहे।
कहीं छिछला तो कहीं गहरा पानी
एनिकट में फोरलेन निर्माण के लिए मिट्टी को निकाला गया था, जिसके चलते एनिकट में कई स्थानों पर गहरी खाईयां बन गई है। इससे एनिकट में पानी भरने के बाद में उसकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। एनिकट कहीं तो काफी छिछला है तो कहीं पर पच्चीस फीट से अधिक गहरा है और इसमें झाडिय़ां भी है।





No comments:
Post a Comment