सिरोही. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से जनजाति वर्ग के अंतर्गत पिण्डवाड़ा ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिड़ा में हुई। इसमें अंडर 16 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 100, 200, 400 मीटर, तीरंदाजी, हैण्डबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता हुईं। पिण्डवाड़ा ब्लॉक के 75 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
100 मीटर बालक वर्ग में मुगाराम प्रथम, राजूराम द्वितीय, 100 मीटर बालिका वर्ग में सविता कुमारी प्रथम, मेजो कुमारी द्वितीय, 200 मीटर बालक वर्ग में कमलेश कुमार प्रथम, करण कुमार द्वितीय, 200 मीटर बालिका वर्ग में सविता कुमारी प्रथम, ललिता कुमारी द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग में मुगाराम प्रथम, चंदन कुमार द्वितीय, 400 मीटर बालिका वर्ग में नैमो कुमारी प्रथम, निशा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
हैण्डबॉल बालक वर्ग में राउमावि रोहिड़ा व बालिका वर्ग में राउमावि वालोरिया विजेता रहा। वॉलीबॉल बालक वर्ग में सरूपगंज छात्रावास विजेता, कबड्डी बालक वर्ग में सरूपगंज छात्रावास विजेता, तीरंदाजी बालक वर्ग में विजय कुमार प्रथम, राणाराम द्वितीय, चंदन कुमार तृतीय, तीरंदाजी बालिका वर्ग में काली कुमारी प्रथम, कुसम कुमारी द्वितीय, प्यारी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रताप सिंह गुर्जर, सोनाराम, फूलाराम मीणा, अर्जुन कलबी, अरविन्द सिंह राणावत, मनोज शर्मा, पर्बत सिंह, वीरेन्द्र सिंह, क्षेत्रप्रताप सिंह निर्णायक रहे।
राउमावि रोहिड़ा के प्रधानाचार्य भोपाराम पुरोहित, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अर्जुनसिंह की अध्यक्षता में विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। आयोजन प्रभारी नरेन्द्र प्रतापसिंह ने आभार जताया। शिवगंज ब्लॉक की प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। आयोजन प्रभारी हैण्डबॉल प्रशिक्षक संतोष कुंवर होंगी।





No comments:
Post a Comment