Breaking News
recent

माइक्रोसॉफ्ट सिखाएगा कम्प्यूटर के गुर

सवाईमाधोपुर. राजकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अमेरिका की माइक्र ोसॉफ्ट कंपनी के विशेषज्ञों से कम्प्यूटर की बारीकियां सीखते नजर आएंगे। वर्तमान सत्र से ही इस प्रणली को लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार किया है। कंपनी प्रदेश भर के सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर के बेसिक गुर सीखाएगी।


तीस महाविद्यालयों का चयन
योजना के तहत करीब तीन महाविद्यालयों का चयन किया गया। इसमें सवाईमाधोपुर के शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के अतिरिक्त बूंदी, कोटा, कोठपूतली, झालावाड़, कालाडेरा, उदयपुर, बीकानेर आदि कई जिले के महाविद्यालयों को शामिल किया गया है।


सौ विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के लिए महाविद्यालयों की छात्र संख्या के आधार पर प्रशिक्षण की सीटें निर्धारित की गई हैं। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रथम चरण में सौ सीटें निर्धारित की गई हैं। फिलहाल महाविद्यालयोंं से कम्प्यूटर कोर्स में पंजीकृत विद्यालयों की ऑनलाइन सूची व दस्तावेजों के सत्यापन का रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके बाद प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए माइक्रोसॉफ्ट का दल महाविद्यालय में आकर ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेगा।


ये होंगे लाभ
प्रशिक्षणार्थियों को वल्र्ड एक्सल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी कम्प्यूटर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें गें और रोजगार की नई संभावनाएं पैदा होंगी।


कॉलेज में 5500 विद्यार्थी
शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्याल में वर्तमालन में विभिन्न् ा संकायों में करीब 5500 नियमित विद्यार्थी अध्ययन रत है वहीें करीब तीन हजार स्वंयपाठी विद्यार्थी भी अध्ययनरत है। महाविद्यालय लम्बे सूमय से कम्प्यूटर का प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा था ऐसे में विद्यार्थियोंं को तकनीकी शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा था।


आत्मनिर्भर बनेंगे...
विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में दक्ष करने के लिए माइक्रोसाफ्ट के साथ करार किया गया है। इसके तहत जिले के सौ विद्यार्थियों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देगी।
समीर शर्मा, योजना प्रभारी, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाईमाधोपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.