सवाईमाधोपुर. कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे चकचैनपुरा हवाई पट्टी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिडं़त हो गई। इसमें एक ट्रक चालक सत्यनारायण (35) पुत्र दयानंद खाती निवासी पथरेडी बिलासपुर गुडग़ांव घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी प्रभारी हरिमोहन ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया। युवक ने रास्ते में मित्रपुरा में ही दम तोड़ दिया। मानटाउन थाना पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रकों को जप्त कर लिया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
रोडवेज डिपो के पास पैंथर की पदचाप
सवाईमाधोपुर. आवासन मण्डल मार्ग पर रोडवेज डिपो के पास शनिवार को पैंथर का मूवमेंट होने से लोगों में भय व्याप्त है। रोडवेज प्रबंधक जोवेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले सात दिनों से डिपो के पास पैंथर का मूवमेंट है। इसके अतिरिक्त शुक्रवार देर रात कॉलेज रोड निवासी विष्णु कुमावत के घर के पीछे झाडिय़ों में पैंथर नजर आया, इससे लोगों मेंं भय है। लोगों ने पैंथर को पकड़कर जंगल में छोडऩे की मांग की है।
फायरिंग के आरोपियों को जेल भेजा
सूरवाल. सूरवाल थाना पुलिस ने पढ़ाना में हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से 16 अक्टूबर तक जेसी भेजा गया है। थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया कि इससे पहले दोनों आरोपी ऋषिराज पुत्र कैलाश मीना निवासी रांवल और मानसिंह पुत्र रामेश्वर मीना निवासी सेलू पुलिस रिमांड पर थे। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शनिवार को चकेरी, नींदड़दा, सेलू गांवों में दबिश दी गई। फिलहाल शेष सभी आरोपी फरार है।
करंट से झुलसी महिला
सवाईमाधोपुर. पांचोलास गांव में शनिवार को खेत पर चारा काट रही एक महिला करंट लगने से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांचोलास निवासी झुलसी महिला वीणा (25) पत्नी बृहदसिंह है। वह सुबह दस बजे खेत पर चारा काटने गई थी। इस दौरान ढीली पड़ी 11 केवी हाईटेंशन लाइन से हाथ छू गया। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मी पुरुषोत्तम कुमार जांगिड़ व राकेश योगी ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।





No comments:
Post a Comment