Breaking News
recent

प्रबोधकों की समस्या का निराकरण रहेगी प्राथमिकता - भूपेश

सिकंदरा . अखिल राजस्थान प्रबोधक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन शुक्रवार को कस्बे के निजी विद्यालय में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, जिला प्रमुख गीता खटाना, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मीणा ने शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रबोधक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व संसदीय सचिव, जिला प्रमुख को छह सूत्री मंाग पत्र को चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने का मांग पत्र सौंपा।

इस पर भूपेश ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रबोधकों की समस्या का निराकरण कराना प्राथमिकता रहेगी। मांग पत्र में बताया कि पंचायत प्रबोधक सेवा नियम 2008 में 9 वर्ष बाद वरिष्ठ प्रबोधक बनाया जाना सुनिश्चित है। वरिष्ठ प्रबोधक पद पर पदोन्नति नहीं की जा रही है। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल कर न्यू पेंशन स्कीम बंद करना, 2004 के पश्चात नियुक्त सभी प्रबोधक को एनपीसी में शामिल करने एवं प्रबोधक पद का नाम बदलकर अध्यापक किए जाने, वंचित शिक्षाकर्मी, पैराटीचर सहित अन्य कर्मी को प्रबोधक पद पर नियुक्ति प्रदान कराने, वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य मांगों का पत्र सौंपा। अधिवेशन में जिला महामंत्री परमानंद शर्मा, दयाराम खटाना, रमेश सैनी, रामेश्वर रलावता, अलाउद्दीन, मुकेश सैनी, गजानंद शर्मा, सुखराम माल, पूरणमल सैनी, जयसिंह गुर्जर, रामकेश, रामभजन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

लालसोट . राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार से शहर के कृपासागर हनुमान मंदिर में दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि तेजराम मीना व विशिष्ट अतिथि गंगाराम मीना की मौजूदगी में आयोजित सम्मेलन मेें संस्कृत शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में संस्कृत शिक्षा विभाग में भर्ती से लेकर पदोन्नति पर चर्चा की गई। मुरारीलाल मीना, गिर्राज मीना,सुरेशचंद शर्मा, भागीरथ मीना, लक्ष्मीनारायण मीना, हरिराम महावर, नंदसिंह राजावात,रामोतार मीना, किशनलाल मीना, रामधन मीना, जितेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया।(नि.प्र.)

 

सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान
दौसा ग्रामीण. अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ अरस्तू जिला शाखा का आठवां अधिवेशन प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष एनआर बालोत ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच सीताराम मीना ने की। कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश उमरवाल, अनिलकुमार शर्मा, रामोतार शर्मा, हजारीलाल मीना, जागीदार मीना, हरिसिंह कालेडा, अशोक भागोती, कमलेश विजय, सांवलराम मीना, जगदीशप्रसाद शर्मा, हंसराज गुर्जर, रामधन कोली, भौंरीलाल महावर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.