कोटा. हाड़ौती में मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को चुनौती देते हुए कांग्रेस की ओर से गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को सांगोद में बड़ी संभाग स्तरीय सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को शहर और देहात कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद पूर्व मंत्री भरत सिंह ने संवाददाता सम्मेलन बुलाकर बताया कि यह सभा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में है, चुनाव को लेकर नहीं है, लेकिन इसमें ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने दावा किया कि गौरव यात्रा में पूरे संभाग में जितने लोग नहीं जुटे, उससे ज्यादा कांग्रेस की सभा में आएंगे। कांग्रेस की ओर से लोगों को लाने के लिए कोई साधन और खाने की व्यवस्था नहीं की जाएगी। लोग स्वयं अपने साधानों से आएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई पदाधिकारी सभा को संबोधित करेंगे। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, देहात जिलाध्यक्ष सरोज मीना, जिला प्रमुख सुरेन्द्र गुर्जर सहित कोटा विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने भाग लिया।
मीठी चीनी नहीं, कसम खाएं, दिल को बचाएं...
ये मुद्दे रहेंगे
सरकार की ओर से भंवरासा बांध के दूसरे चरण का कार्य पूरा नहीं कराने से सांगोद क्षेत्र की 50 हजार हैक्टयर भूमि असिंचाई रह गई। इस पर पार्टी नेता और किसान अपनी बात रखेंगे। फसल के उचित दाम नहीं मिलने पर किसानों द्वारा आत्महत्या करने, कानून व्यवस्था और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा से इतर होने वाली गतिविधियों पर चिंतन किया जाएगा। पूर्व मंत्री सिंह ने कहा, यह संयोग है कि इस साल अंत में चुनाव है, यदि दो साल बाद भी चुनाव होते तो यह कार्यक्रम होता।





No comments:
Post a Comment