Breaking News
recent

रील लाइफ बेटी ने 'संस्कारी बाबू जी 'पर लगाए गंभीर आरोप, नशे की हालत में कमरे में घुसकर किया...

#MeToo कैंपेन के तहत डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विनता नंदा और 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की क्रू मेंबर ने एक्टर आलोक नाथ पर सेक्शुअली हैरेस करने के आरोप लगाए हैं। विनता और क्रू मेंबर के बाद अब फिल्म 'पेज थ्री' एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर सेक्शुअली हैरेस का आरोप लगाया है। संध्या मृदुल ने आलोक नाथ के दुर्व्यवहार की पूरी घटना को अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

 

नशे की हालत में आलोक ने संध्या से कही थी ये बात:
संध्या ने आलोक पर आरोप लगाते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'एक्टिंग के शुरुआती दौर में वह एक टीवी शो की शूटिंग के लिए कोडैकनाल गए हुए थे। वहां पर आलोक नाथ ने शराब की नशे में संध्या के कमरे में घुसकर बदसलूकी करने की कोशिश की थी। उस साीरियल में आलोक नाथ उनके पिता का रोल निभा रहे थे। वहीं मां के रोल में मशहूर एक्ट्रेस रीमा लागू थीं।' संध्या ने बताया कि आलोक नाथ ने उस दिन नशे की हालत में उनसे कहा' 'मैं तुम्हे चाहता हूं और तुम मेरी हो'। इस घटना के वक्त हेयर ड्रेसर और रीमा लागू ने उनका सपोर्ट किया था। हालांकि बाद में आलोक नाथ ने अपने इस अभद्र व्यवहार के लिए संध्या से माफी भी मांगी और यह कहा कि मैंने अपना जीवन और परिवार ज्यादा पीने की वजह से बर्बाद कर लिया।'

 

sandhya mridul

वहीं शूटिंग खत्म होने के बाद आलोक नाथ ने कहा...
संध्या ने अपने ट्विटर पर यह भी लिखा कि शूटिंग खत्म होने के बाद जब वह वापस लौंटी तो आलोक नाथ ने अपनी हरकत को भूलते हुए उल्टा मुझे एरोगेंट बताया। संध्या ने सख्त लहजे में कहा कि आलोक नाथ ने जो विनता के साथ किया उसके लिए वह बिल्कुल माफी के काबिल नहीं है। संध्या ने आखिर में यह तक भी लिखा कि 'अब आपका खेल खत्म हो चुका है।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.