Breaking News
recent

भारत के बाद अब विदेशों में धमाल मचाने वाले हैं मुकेश अंबानी, तैयार कर लिया है खाका

नर्इ दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को घरेलू बाजार की तुलना में विदेशी बाजार में सबसे अधिक फायदा हो रहा है। बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज को एशिया, अफ्रीका व यूरोपिय देशाें में अपने तेल व्यापार से बड़ा मुनाफा हो रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज विदेशों के अपेक्षा अपने घरेलू कारोबार को लगभग नजरअंदाज कर रही है।


1,300 से अधिक सर्विस स्टेशन खाेलने की तैयारी में रिलायंस

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनरीज मिडिल र्इस्ट देशों से कच्चा तेल खरीदती है। इसके बाद वो इन्हें रिफाइन करके उत्तरी एशियार्इ बाजार जैसे चीन, जापान, दक्षिण काेरिया व तार्इवान में इनका सप्लार्इ करती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सब एक एेसे समय में हाे रहा है जब भारत मं तेल की मांग में इजाफा हुआ है। तेल की मांग को लेकर उपभोक्ता के मामले में भारत जापान के बाद तीसरे नंबर पर आ गया है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश के खुदरा र्इंधन क्षेेत्र में अधिक रुचि लेते हुए 1,300 से अधिक सर्विस स्टेशन खोले हैं।


लग सकता है घरेलू तेल बाजार को झटका

गौरतलब है देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 4 अक्टूबर को पेट्रोल व डीजल पर नियंत्रण लगाया था। कुछ जानकारों का मानना है कि इससे घरेलू तेल बाजार को झटका लग सकता है। फिलहाल रिलायंस हालिया तनाव संकटों के बावजूद भी अपने खुदरा योजना के साथ टिका हुआ है। इस योजना के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज आने वाले तीन सालों में तेल प्रमुख बीपी पीएलसी के साथ करीब 2,000 खुदरा स्टेशनों की योजना में जुटी हुर्इ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.