सिरोही. जिलेभर में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रार्थना सभा, रक्तदान शिविर, जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय पर सुबह आठ बजे स्काउट व गाइड, शिक्षा विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अहिंसा सर्किल से सर्वधर्म, स्वच्छ भारत मिशन, कुष्ठ रोग निवारण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एडीएम आशाराम डूडी, सीईओ शुभम चौधरी ने गांधी व शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली को हरी झण्डी दिखाई। रैली अस्पताल रोड, पैलेस रोड, कलावंत वास, सरजावाव दरवाजा से कलक्ट्रेट परिसर पहुंची। रैली में स्काउट गाइड, प्रशिक्षु नर्सिंग कर्मी व छात्रा-छात्राओं ने भाग लिया। कलक्ट्रेट में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों को सीखने, समझने और आत्मसात करने की आवश्यकता है। एडीएम आशाराम डूडी ने दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सुबह स्मरामि, सरस्वती वन्दना, गुरु वन्दना, रामधुन हुई। इस्लाम प्रार्थना नर्गिस शेख ने, ईसाई प्रार्थना चर्च की सिस्टर, जैन प्रार्थना रमेश कोठारी, शान्ति उद्बोधन बीके अरुणा तथा वैदिक प्रार्थना दिलीप कश्यप ने प्रस्तुत की। दिलीप कश्यप ने मैली चादर झीणी...भजन प्रस्तुत किया। गंगा कलावंत ने गांधी के प्रसिद्ध भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये..., रमेश कोठारी ने इतना दिया है भगवान ने मुझको... भजन प्रस्तुत किए। हम होंगे कामयाब व हर देश में तू ... से प्रार्थना सभा का समापन हुआ। इसके बाद में जिला कलक्टर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने आभार प्रकट किया। संचालन स्काउट सीओ एमआर वर्मा ने किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा, तहसीलदार रणवीरसिंह, वीरेन्द्र सिंह चौहान, कल्पना कंवर, जिला परियोजना समन्वयक चान्दू खान, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा, मंछाराम, इन्द्रा खत्री, संतोष आर्य, छात्रावास अधीक्षक भंवर सिंह परमार आदि मौजूद थे।
विचार गोष्ठी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत बुधवार को जिला कारागृह में अपराधी सुधार दिवस मनाया जाएगा। आबूरोड उप कारागृह में बंदियों को उनके परिवार से मिला कर समस्याओं पर विचार गोष्ठी होगी।





No comments:
Post a Comment