Breaking News
recent

शादूर्र्ल ठाकुर चोटिल होकर पूरी वनडे सीरीज से बाहर, अब यह दिग्गज करने वाला है वापसी

नई दिल्ली।डेब्यू टेस्ट में ही चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज शादूर्र्ल ठाकुर टेस्ट के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर उमेश यादव को भारतीय टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

पूरी वनडे सीरीज से बाहर
बीसीसीआई ने बयान में कहा, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए चोटिल शार्दूल ठाकुर के स्थान पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया है।"बयान के मुताबिक, "ठाकुर को चोट लगी है जिसके कारण वह पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।"

डेब्यू टेस्ट में 1.4 ओवर में ही चोटिल होकर बाहर
ठाकुर को विराट कोहली ने हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पदार्पण का मौका दिया था लेकिन 1.4 ओवर में ही वह चोटिल होकर बाहर चले गए थे और टेस्ट मैच खत्म होने तक भी वापस नहीं आए थे। शार्दूल को दाहिने पैर में चोट लगी थी। मैदान से बाहर जाने के बाद उनका स्कैन किया गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.