Breaking News
recent

बिलाड़ा में फिर से गति पकडऩे लगा आरयूबी का कार्य

बिलाड़ा (जोधपुर). रेलवे लाइन क्रॉसिंग पर शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ रेल अंडर ब्रिज ‘आरयूबी‘ का काम शुरू हो गया। ढाई करोड़ की लागत से बनने वाला यह ब्रिज दो माह के भीतर तैयार होने की उम्मीद है। इसके बनने के बाद लोगों का दो किलोमीटर तक का चक्कर तो बचेगा ही साथ ही ऊबड़-खाबड़ रास्ते से भी निजात मिल जाएगी।

 

आरयूबी की लगभग चौबीस फीट चौड़ाई व बारह फीट ऊंचाई होगी आरयूबी पर शेड लगाए जाएंगे, जिससे पानी ना आए और पुलिये के नीचे पानी निकासी के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इससे पानी का भराव न हो सके। श्री करणी कृपा ट्रेडर्स के ठेकेदार की आवश्यक मशीनरी यहां पहुंच चुकी है।

 

वैसे ब्लॉक बनाने का काम तीन माह से यहां चल रहा था। जो पूरा हो चुका है। कई वर्षों से लोग इस आरयूबी की मांग कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी व रामनारायण डूडी के संयुक्त प्रयासों से इसका बजट पारित हुआ और १९ फरवरी को इसका शिलान्यास किया गया।

 

इस आरयूबी के न होने से बस स्टैण्ड से आने वाले वाहनों को दो किलोमीटर रेल लाइन के पास से गुजर कर कस्बे में आना पड़ता है। यह रास्ता इतना ऊबड़-खाबड़ व खराब है कि बड़ी गाडि़यां तो यहां आ ही नहीं सकती है। आरयूबी बनने के बाद पंचायत समिति, बैंक स्कूल व चिकित्सालय, न्यायालय, दादावाडी आने वाले लोगों का राहत मिलेगी व दो किलोमीटर घूमकर नहीं आना पड़ेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.