Breaking News
recent

अस्पताल पहुंचा रहा सर्पिला घुमाव


बैरागढ़. कस्बे से अकलेरा जाने वाले मार्ग पर बोरखेड़ी चौराहे तक कई जगह अंधे व खतरनाक घुमाव राहगीरों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। करीब एक साल पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बोरखेड़ी चौराहे से गेहूंखेड़ी, बैरागढ़ होकर झंटालिया गांव के मोड़ तक सड़क निर्माण कराया था। इसकी दूरी महज 15 किमी है। इस दूरी में करीब आधा दर्जन खतरनाक घूमाव हंै। झंटालियां की घाटी, केल्हूखेड़ा, बैरागढ़, गेहूंखेड़ी कस्बे में धुमावदार सड़क से लोग परेशान हैं। डाबी खो महादेव की घाटी पर सर्पिलाकार घुमाव में आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहेे हैं। उम्मेद सिंह, जगदीश लोधा समेत कई लोगों ने गतिअवरोधक बनाने व संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की।

क्षतिग्रस्त रपटें परेशानी

बैरागढ़. कस्बे से रटलाई मार्ग पर बनी रपटें क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालक परेशान हंै। बारिश के दौरान निकले पत्थरों व जर्जर खंरजे की सुध नहीं लेने से अकलेरा, पचोला, कचनारिया, गेहूंखेड़ी, बोरखेड़ी, देवली के लोग नाराज हैं। बैरागढ़ से झालावाड़ वाया रटलाई मार्ग पर झंटालिया गांव के समीप 2 रपटे हैं जो जर्जर हो चुकी है। कचनारिया निवासी राधेश्याम मीणा,गीता बाई ने बताया कि रात में घास की वजह से टूटी रपट दिखाई नहीं देने से हादसे होते हैं। पिछले साल झंटालिया तिराहे से अकलेरा क्षेत्र के बोरखेड़ी चौराहे तक सड़क निर्माण कराया था, लेकिन रपटों की सुध नहीं ली।

रटलाई. कस्बे से भालता को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। कस्बे से झण्टालिया तक का करीब 7 किमी तक की सड़क मार्ग का निर्माण करीब 7-8 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क चौड़ीकरण के तहत किया था। जर्जर हो जाने से सड़क में डामर की जगह गिट्टी ही दिखाई दे रही है। रटलाई निवासी जसराज व झण्टालिया निवासी रोशनसिंह आदि ने बताया कि यहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है रटलाई से झण्टालिया तक की सड़क खराब हो रही है। इस मार्ग पर स्टेट हाइवें की घोषणा हो चुकी है। जिसके तहत करीब 7 किमी साढ़े पांच मीटर की चौड़ी सड़क का करीब 2 करोड़ 8 0 लाख की लागता से निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इसका कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

दिनेश धाकड़, एईएन, पीडब्ल्यूडी

रायपुर ञ्च पत्रिका. चंवली रोड से हिम्मतगढ़-धरोनिया चौराहा (पिड़ावा) तक सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। बीस किमीर सड़क का निर्माण चंवली रोड से धरोनिया चौराहा (पिड़ावा) तक होगा, इसके लिए इन दिनों दोनों साइड में सफाई की जा रही है। हिम्मतगढ़ से धरोनिया के मध्य गिट्टी डाली जा रही है। वहीं निर्माण की जद में आने वाले पेड़ हटाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी सहायक अभियन्ता आरपी मीणा ने बताया कि बीस किमी सड़क बनाई जाएगी।

इधर, सड़क जर्जर

दूसरी ओर ओसाव से चवण्डिया तक ७ किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। माथनिया निवासी राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि चालक चोटिल हो रहे हैं। सहायक अभियन्ता मीणा ने बताया कि बारिश के चलते कार्य रूका हुआ था, अब कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं कोटा-इन्दौर सड़क पर भी सुवास के निकट गड्डे होने से वाहन चालक परेशान हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.